Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: CHANAKYA SHAH
जमशेदपुर। लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा भक्ति भाव के साथ प्रारंभ हो चुका है. चार दिवसीय छठ पूजा के दूसरे दिन संध्या काल में छठ व्रतियों द्वारा खरना के साथ महाप्रसाद तैयार कर ग्रहण किया गया है. जिसके बाद 36 घंटे का महाव्रत प्रारंभ हो चुका है. आदित्यपुर क्षेत्र में भी छठ व्रतियों द्वारा खरना पूजा किया गया। इस मौके पर तैयार गुड़ के खीर, रोटी और केले का प्रसाद छठ मां को अर्पण कर छठ व्रतियों ने प्रसाद स्वरूप ग्रहण किया. जिसके बाद 36 घंटे के निर्जला महाव्रत की शुरुआत हो चुकी है. अंतर्राष्ट्रीय मानवता अधिकार एवं मीडिया…
जमशेदपुर : महापर्व छठ के महाखड़ना के दिन बाबा बैधनाथ सेवा संघ मानगो की ओर से 5000 छठव्रत धारियों के बीच निशुल्क फल एवं पूजन सामग्री का वितरण किया गया। कार्यक्रम का आयोजन कर रहे भाजपा नेता सह संघ के संस्थापक सदस्य विकास सिंह ने कहा की हर जन्म मुझे ऐसी सेवा करने का सौभाग्य मिले। निशुल्क फल एवं पूजा सामग्री वितरण के कार्यक्रम का उद्घाटन विधिवत सूर्य भगवान की तस्वीर में दीप प्रज्वलित कर झारखंड राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री सह भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास, जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो, दिनेशानंद गोस्वामी ,कुणाल सारंगी, क्षत्रिय…
जमशेदपुर। लोक आस्था एवं सूर्य उपासना के महापर्व छठ पर शहर की सामाजिक संस्था कोशिश ‘एक मुस्कान लाने की’ के द्वारा विभिन्न क्षेत्र के जरुरतमंद छठ व्रतधारियों के बीच निःशुल्क छठ पूजन सामग्री का वितरण किया गया। शनिवार को बारीडीह स्थित गोलचक्कर के समीप आयोजित कार्यक्रम में भाजपा झारखंड प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी, चंद्रशेखर मिश्रा एवं संस्था के मुख्य संरक्षक शिवशंकर सिंह मुख्यरूप से शामिल हुए एवं व्रतधारियों के बीच फल सामग्री व पूजन सामग्री का वितरण किया। इस दौरान तीन सौ से अधिक व्रतधारियों के बीच सूप, पूजन सामग्री (नारियल, गन्ना, पानीफल, अमरूद, गागर नींबू, सेव, संतरा, केला, अदरक, हल्दी) दीया-बाती व अन्य सामग्री का पैकेट बनाकर वितरण किया गया।…
जमशेदपुर : सूर्य मंदिर परिसर में कल शाम हुई मारपीट की घटना के बाद जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय ने आज अपने पार्टी के घायल नेताओं से अस्पताल में जाकर मुलाकात की। वे 2 दिनों से बेंगलुरु के प्रवास पर थे घटना की जानकारी मिलते ही आज सुबह वे वापस लौटे और सीधे अस्पताल जाकर घायलों से मिले। उन्होंने कहा कि सुबोध श्रीवास्तव के सर और बांह में चोट लगी है। अजय सिन्हा को पूरे शरीर में चोट लगी है जबकि महिला कार्यकर्ता लक्ष्मी को भी चोट लगी है। उन्होंने कहा कि कल रात की घटना के वीडियो कल…
■ रविवार दोपहर 2 बजे छठ व्रतधारियों के लिए खुलेंगे सूर्य मंदिर के सभी प्रवेश द्वार, संध्याकाल में मंदिर परिसर के मैदान में होगा सांस्कृतिक संध्या का आयोजन। https://youtu.be/3tqUHrGcPMY जमशेदपुर। लोक आस्था एवं सूर्य उपासना के महापर्व छठ पूजा पर होने वाले छठ महोत्सव के आयोजन को लेकर सूर्य मंदिर समिति ने सभी तैयारियां पूर्ण कर ली है। शनिवार को पूर्व घोषित आयोजन की तैयारी को लेकर सूर्य मंदिर कमेटी की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। सिदगोड़ा स्थित सूर्य मंदिर परिसर में संजीव सिंह की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री सह कमेटी के मुख्य संरक्षक रघुवर दास,…
जमशेदपुर। छठ महापर्व को लेकर आमजनों में उत्साह नजर आ रहा है। लोग अपने-अपने तरीके से छठ महापर्व में सहयोग कर पुण्य के भागी बन रहे हैं। सेवा के इस क्रम में, लोक आस्था एवं सूर्य उपासना के महापर्व छठ पर सूर्य मंदिर समिति सिदगोड़ा द्वारा विभिन्न क्षेत्र के https://youtu.be/3tqUHrGcPMY जरुरतमंद छठ व्रतधारियों के बीच निःशुल्क छठ पूजन सामग्री का वितरण किया गया। शनिवार को सूर्य मंदिर परिसर में आयोजित कार्यक्रम में राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री सह मंदिर समिति के मुख्य संरक्षक रघुवर दास एवं संरक्षक चंद्रगुप्त सिंह मुख्यरूप से शामिल हुए एवं पांच सौ एक व्रतधारियों के बीच फल सामग्री व पूजन सामग्री का वितरण किया।…
लिंक पर क्लिक करके देखिए पूरा वीडियो https://youtu.be/3tqUHrGcPMY सिधगोडा सूर्य मंदिर परिसर बना बना अखाड़ा का मैदान… रघुवर और सरयू गुट आपस में भिड़े.. खूब चला लात…घुसा… कुर्सी और शब्दों के बाण…. दर्जनों हुए घायल… प्रशासन ने टाउनहॉल के आसपास लगाया धारा 144…
https://youtube.com/shorts/pB33kToFruQ?feature=share जमशेदपुर : सनातन उत्सव समिति के संयोजक चिंटू सिंह ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि सरयू राय हिंदू और मंदिर विरोधी है अबतक के इनके कार्यकाल की यही सबसे बड़ी उपलब्धि है एसे नेता समाज के लिए कलंकित है और हिंदू समर्थक नही बल्कि हिंदू और हिंदुत्व के भी विरोधी है ये लोग कभी साकची के हनुमान मंदिर तो कभी सिदगोड़ा के सूर्य मंदिर तो कभी बिरसांगर के काली मंदिर हर जगह विवाद पैदा कर हिंसक राजनीति करते है और इससे साफ झलकता है सरयू राय और उनके समर्थक हिंदू और मंदिर विरोधी है उनकी महत्वाकांक्षा सिर्फ हिंदुओ…
https://youtube.com/shorts/pB33kToFruQ?feature=share जमशेदपुर : पिछले कुछ दिनों से पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास और पूर्व मंत्री व पूर्वी विधानसभा क्षेत्र के विधायक सरयू राय के गुटों में छठ घाट के आयोजन व सूर्य मंदिर कमेटी को लेकर तनातनी शुक्रवार को मारपीट में तब्दील हो गई । रघुवर दास गुट की ओर से 30 तारीख को सूर्य मंदिर परिसर में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है इसको लेकर मंच का निर्माण कार्य किया गया है। मंच के समीप ही सरयू राय गुट की ओर से एक तंबू का निर्माण कराया गया था शाम में 7:00 बजे के करीब सरयू गुट और…
जमशेदपुर । बाराद्वारी स्थित जमशेदपुर विश्वकर्मा समाज सांस्कृतिक भवन प्रागंण में विश्वकर्मा समाज द्वारा छठ व्रतियों के लिए नि:शुल्क सेवा शिविर लगाया गया। जिसमें व्रतियों को सुप, नारियल, दीया, अगरबत्ती, ईख इत्यादि नि:शुल्क वितरण किया गया। सैकडों छठ व्रति माता ,बहनों ने शिविर का लाभ उठाया।महामंत्री सुजीत शर्मा ने बताया की समाज की सेवा ही समाजिक सेवा का पहला कदम है। कार्यक्रम में समाज के केन्द्रीय पदाधिकारीयों के अलावा संरक्षक,आजीवन और साधारण सदस्यों के साथ स्थानिय लोगो ने भी बढ चढ कर हिस्सा लिये। महामंत्री सुजीत शर्मा ने बताया की समाज की सेवा ही समाजिक सेवा का पहला कदम है।…