Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: CHANAKYA SHAH
■ खादी हमारी अर्थव्यवस्था, आत्मनिर्भरता और राष्ट्रीय एकता के सुदृढ़ एवं महत्वपूर्ण स्तंभ: रघुवर दास जमशेदपुर। भारतीय जनता पार्टी जमशेदपुर महानगर ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं देश के दूसरे प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की जयंती को पूरे श्रद्धाभाव से मनाया। रविवार को भाजपा जमशेदपुर महानगर के तत्वावधान में मानगो गांधी मैदान में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, सांसद विद्युत वरण महतो, प्रदेश मंत्री रीता मिश्रा, जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव समेत अन्य कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया। वहीं, लाल बहादुर शास्त्री की…
बरसोल बहरागोड़ा : बहरागोड़ा विधानसभा के तीन दुर्गा पूजा पंडाल का शनिवार देर शाम संपूर्ण मानवता कल्याण संघ के अध्यक्ष सह एमजीएम जमशेदपुर के चिकित्सक डॉ संजय गिरी ने उद्घाटन किया. उन्होंने पहले गुड़ाबंधा स्थित सार्वजनिक दुर्गा पूजा पंडाल और वहां लगने वाले मेले का उद्घाटन किया तत्पश्चात उन्होंने बहरागोड़ा के चौरंगी स्थित मैदान के पूजा पंडाल का उद्घाटन किया. जहां उनको कमेटी के लोगों ने शाल उड़ाकर सम्मानित किए. उसके बाद उन्होंने चित्रेस्वर शिव मंदिर मैं बने पूजा पंडाल का उद्घाटन किया. उद्घाटन के साथ ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी. अपने संबोधन में डॉक्टर संजय गिरी ने…
जमशेदपुर : जिला कांग्रेस कमेटी के जिला उपाध्यक्ष सह पश्चिम विधानसभा विधायक प्रतिनिधि अंसार खान ने अपने आवासीय कांग्रेस पार्टी के कार्यालय में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री का जन्मदिन मनाया गया। जन्मदिन के अवसर पर विधायक प्रतिनिधि अंसार खान, इंडियन पीस फाउंडेशन के मुख्य सचिव एम एम हुसैन, और डॉ जाकिर हुसैन मेमोरियल हाई स्कूल के प्रिंसिपल मोहम्मद इरफान, हेड मास्टर रिटायर इमाम-उल-हक, कलाधारप्र साद सभी ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के बारे में बताया। अंसार खान ने कहा गांधी जी ने अपना पूरा जीवन आजादी की लड़ाई में लगा दिया था महात्मा…
बॉलीबॉल में स्वर्ण विजेता टीम की सदस्य अनुश्री शर्मा का दिनेश ने किया स्वागत जमशेदपुर : भाजपा कार्यकर्त्ता भरत कुमार शर्मा की सुपुत्री अनुश्री शर्मा जो तारापुर स्कूल के दसवी कक्षा में अध्यनरत है सीआईएससीई नेशनल स्पोर्ट्स एंड गेम के द्वारा भागलपुर बिहार में आयोजित बॉलीबॉल टूर्नामेंट में जमशेदपुर का प्रतिनिधित्व की और अपने टीम को स्वर्ण दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, अनुश्री शर्मा में बताया की पहले भागलपुर की टीम को हमारी टीम ने हरा कर फाइनल में स्थान बनाया और फाइनल में रांची को शिकस्त दे कर जमशेदपुर की टीम स्वर्ण विजेता बनी। आज अपने पिता के साथ…
व्यक्ति अपने विचारों से निर्मित प्राणी हैवह जो सोचता है वही बन जाता है. महात्मा गांधी
जमशेदपुर : मानगो के एन एच 33 स्थित आशियाना अनंतारा में आयोजित दुर्गा पूजा पंडाल का विधिवत उद्घाटन झारखंड राज्य के प्रथम मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने फीता काट एवं दीप प्रज्वलित कर किया। आशियाना सोसायटी के अध्यक्ष विकास सिंह ने आए हुए अतिथियों का स्वागत पगड़ी पहनाकर एवं पुष्प गुच्छ देकर किया । महाषष्ठी के दिन आयोजित उद्घाटन के कार्यक्रम बाबूलाल मरांडी जी के साथ भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता कुणाल सारंगी जी एवं वरिष्ठ नेता अभय सिंह जी भी उपस्थित थे। उपस्थित आशियाना वासियों को संबोधित करते हुए बाबूलाल मरांडी जी ने कहा आशियाना अनंतारा लघु भारत…
जमशेदपुर। झारखंड के पुर्वी सिंहभूम जिले के बोड़ाम समेत राज्य के अन्य इलाकों में लोग आजादी के 75 वर्ष बाद भी बिजली की सुविधा से वंचित हैं। पूर्वी सिंहभूम जिले के सुदूरवर्ती ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली तो पहुंची। परंतु बिजली कनेक्शन को लेकर सरकार के नए नियम से उन्हें अंधेरे में जीने को मजबूर होना पड़ रहा है। हजारों लोगों की इस समस्या को लेकर झारखंड भाजपा प्रदेश प्रवक्ता सह पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी ने झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (जेबीवीएनएल) के जमशेदपुर महाप्रबंधक श्रवण कुमार से मुलाकात की। शनिवार को हुए इस मुलाकात में कुणाल षाड़ंगी ने बिजली के…
दक्षिण भारतीय समाज के द्वारा प्रथम बार किया जा रहा है आयोजन जमशेदपुर : आंध्र भक्त कोलाटा समाज के द्वारा बिस्टूपूर में हो रहे प्रथम वर्ष दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन आज दीप जला कर भाजपा नेता अभय सिंह और दिनेश कुमार ने संयुक्त रूप से किया, विशेष अतिथि के रूप में जेएमएम नेता महावीर मुर्मू और भाजपा नेता शंकर रेड्डी उपस्थित थे, कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा नेता अभय सिंह में कहां की दुर्गा नवरात्र का हिंदू समाज के लिए बहुत महत्व है, मां दुर्गा हमेशा से शक्ति की देवी के रूप में पूजी जाती है, भाजपा नेता…
जमशेदपुर : श्री श्री दुर्गा पूजा कमिटी कैरेज कलोनी बर्मामाइंस जमशेदपुर में उदघाटन झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री सह आजसू केंद्रीय प्रधान महासचिव रामचंद्र साहिस जमशेदपुर पुलिस उपाधीक्षक कमल किशोर, आजसू जिला अध्यक्ष कन्हैया सिंह, जिला प्रभारी रविशंकर मौर्या, बर्मामाइंस थानाआध्यक्ष अजय तिवारी सनातन उत्सव समिति के संस्थापक अध्यक्ष चिंटू सिंह महेंद्र पांडेय, जनार्दन पांडेय, अवतार सिंह गांधी, श्रीनिवास तिवारी, राधेश्याम पांडेय, अजय मंडल, मनोज अग्रवाल, बाबूलाल, प्रमोद मिश्रा समेत अन्य के द्वारा किया गया। उक्त अवसर पर उद्घाटनकर्ता के रूप में श्री सहिश ने बताया कि शहर शक्ति की उपासना करने शहर मातृ पूजन के लिए स्वर्णिम रूप से…
जमशेदपुर : सीतारामडेरा थाना प्रभारी अखिलेश प्रसाद मंडल के साथ 30 सितंबर को ड्यूटी के दौरान कुछ लोगों ने 676 पुराना सीतारामडेरा में मारपीट की. घटना के बाद पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया है. गिरफ्तार आरोपी में पुराना सीतारामडेरा का रहने वाला पवन कुजूर और सूरज कुजूर शामिल है. घटना के संबंध में पुलिस ने 7 लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की है जबकि एक अज्ञात को भी आरोपी बनाया गया है। इनलोगों को बनाया गया है आरोपी…. पुराना सीतारामडेरा का रहने वाला सूरज कुजूर, पवन कुजूर, बिमला कुजूर, लक्ष्मी कुजूर, सविता कुजूर,…