Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: CHANAKYA SHAH
BEGUSARAI: बिहार के बेगूसराय से जंगलराज की वापसी का बड़ा उदाहरण सामने आ रहा है. बेगूसराय में अपराधियों के एक ही गिरोह ने नेशनल हाइवे पर कम से कम आधा दर्जन जगहों पर ताबडतोड फायरिंग की है. अपराधियों की गोली से अब तक एक व्यक्ति की मौत हो गयी है, वहीं 11 लोगों को गोली लगी है. बेगूसराय के एसपी कह रहे हैं कि पूरे जिले की नाकेबंदी कर दी गयी है और अपराधी गिरफ्तार कर लिये जायेंगे. हैरानी की बात ये है कि अपराधियों ने बेमकसद सड़क पर खड़े लोगों पर गोलियां बरसायी हैं. उन्होंने ऐसे लोगों को शिकार बनाया…
जमशेदपुर। भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा जमशेदपुर महानगर के द्वारा पलामू के मरुमातु गांव के 50 दलित परिवारों को उनके घर से बेदखल करने की विरोध में एवं उनके पुनर्वास की मांग को लेकर उपायुक्त कार्यालय के समक्ष एकदिवसीय धरना-प्रदर्शन किया गया। मोर्चा के जिलाध्यक्ष अजीत कालिंदी के नेतृत्व में आयोजित धरना प्रदर्शन में विस्थापित दलित परिवारों को अविलंब उसी जगह बसाने, उनके लिए आवास की व्यवस्था व उचित मुआवजा के साथ दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की गई। धरना प्रदर्शन के पश्चात प्रतिनिधमंडल द्वारा महामहिम राज्यपाल के नाम जिला उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा गया। इस दौरान…
न्यूनतम 59439 और अधिकतम 95849 रुपया बोनस जमशेदपुर : टीएसपीडीएल में आज कर्मचारियों के बोनस पर प्रबंधन और यूनियन के बीच समझौता हुआ। बोनस वार्ता में 20% प्रतिशत बोनस के साथ 2000 रुपए गिफ्ट के रूप में देने पर सहमति बनी। बोनस का लाभ 510 कर्मचारियों को मिलेगा जिसमे जमशेदपुर के 296 कर्मचारी शामिल हैं। बोनस में कर्मचारियों को न्यूनतम 59439 रुपए और अधिकतम 95849 रुपए मिलेंगे। बोनस में कुल 3.390 करोड़ रूपये कर्मचारियों के बीच वितरित किए जायेंगे। बोनस वार्ता में ठेका मजदूरों को भी जल्द स्थायी किए जाने पर सहमति बनी। इस मीटिंग में मैनेजमेंट की तरफ से…
आदित्यपुर : सरायकेला जिले के आदित्यपुर थाना अंतर्गत माझी टोला संजय नगर में भीख मांगने पहुंची एक महिला और उसके नाबालिग बेटे को बस्तीवासियों ने चोरी करते रंगे हाथ धर दबोचा उसके बाद जमकर पिटाई कर पुलिस के हवाले कर दिया. इस संबंध में सोनू कुमार नामक युवक ने बताया कि उसके घर महिला अपने बच्चों के साथ भीख मांगने आयी थी. मना कर वह नहाने चला गया। इसी बीच मौका देख महिला के बेटे ने घर से मोबाईल चोरी कर ली. जब निकलकर ढूंढा तो मोबाइल नहीं मिला, बस्ती में निकलकर भिखारन की तलाशी लेने पर उससे मोबाईल बरामबद…
हिन्दी हमारी पहचान है, हमारा गर्व और स्वाभिमान है। समस्त देशवासियों को हिन्दी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। आईए, आज हिन्दी दिवस के अवसर पर हम हिन्दी भाषा को और समृद्ध बनाने का संकल्प लें।
जमशेदपुर : जमशेदपुर के बागबेड़ा थाना अंतर्गत संकटा सिंह पेट्रोल पंप के निकट उस समय अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया जब एक अज्ञात ट्रक ने साइकिल सवार करण हादसा को अपनी चपेट में ले कर फरार हो गया, जहां घटनास्थल पर ही करण की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार 49 वर्षीय करण चाकुलिया का रहने वाला है जो कि जमशेदपुर के परसुडीह में किराए के मकान पर रहकर ठेका मजदूरी का काम रहा था, जहां काम कर टाटानगर रेलवे स्टेशन के निकट रेलवे ओवरब्रिज से परसुडीह की तरफ जा रहा था। अचानक अज्ञात ट्रक की चपेट में…
जमशेदपुर : श्री श्री हनुमान मंदिर साक्ची जमशेदपुर में मंगल आरती हुई जुटे सैकड़ो लोग बटे लड्डू और खीर जिसमें शहर के कई प्रबुद्ध लोगो ने हाजिरी लगाया साथ ही देश मे हिन्दू हित मे ज्ञान बापी मन्दिर में आये फैसले पर सनातन उत्सव समिति ने प्रसन्ता जाहिर प्रकट करते हुए खुशी से मिठाईयां बाटे ,उक्त अवसर पर नवीन तिवारी ने बताया कि देश की अखंडता सम्प्रभुता बचाने और अपने धर्म संस्कृति को अक्षुण रखने में कही ना कही आज सफलता मिल रही है। इसका मुख्य वजह देश के ओजश्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और हिन्दू हृदय सम्राट यूपी के…
टाटा मोटर्स जमशेदपुर प्लांट में बड़ा हादसा, बिरसानगर के रहने वाले कर्मचारी का शव कंवेयर में फंसा मिला, 24 घंटे बाद कंपनी को पता चला शव फंसा है, कंपनी पर उठे सवाल, सनसनी जमशेदपुर : सूत्रों के हवाले से पता चला है कि टेल्को निवासी 45 वर्षीय मुकुल डूगडुग की टाटा मोटर्स कंपनी परिसर में लाश मिलने से पूरे इलाके में हडकंप मच गया। सभी के जुबान पर बस एक की बात है आखिर मौत हुई तो हुई कैसे। बताया जा रहा कि मुकुल डूगडुग विगत 12 सितंबर को 2 बजे बी शिफ्ट में ड्यूटी पर गया था। उसके बाद…
जमशेदपुर : झारखंड राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के निर्देशानुसार पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के जिला उपाध्यक्ष सह पश्चिम विधानसभा विधायक प्रतिनिधि अंसार खान के नेतृत्व में मानगो क्षेत्र की बिजली समस्याओं को लेकर कांग्रेस पार्टी का बस्तीवासियों के साथ एक प्रतिमंडल बिजली विभाग के जीएम ऑफिस बिष्टुपुर में 4 सूत्री मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा गया। ऑफिस में बिजली विभाग के जीएम के नहीं होने के कारण बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता हरीश चंद्र तिवारी को ज्ञापन सौंपा गया। अंसार खान ने कार्यपालक अभियंता को बताया मानगो क्षेत्र में कई जगहों पर 200 केवी के ट्रांसफार्मर लगे…
चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम जिला दण्डाधिकारी-सह- उपायुक्त अनन्य मित्तल के निर्देशानुसार खाद्यान्न वितरण में अनियमितता को दृष्टिगत रखते हुए जिला आपूर्ति पदाधिकारी श्री अमित प्रकाश के द्वारा जानकारी दिया गया कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम का अवहेलना एवं अनुज्ञप्ति शर्तों का उल्लंघन के आलोक में प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी- टोंटो के माध्यम से संसूचित जन वितरण प्रणाली दुकानदार संग्राम लागुरी, अनुज्ञप्ति संख्या-05/88 के द्वारा माह जनवरी, फरवरी, अप्रैल, मई व जून-22 का राशन वितरण नहीं करने संबंधी शिकायतों के स्थलीय जांच के क्रम में दुकानदार पर लगाए गए आरोप को सही पाया गया। जिसके आलोक में आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करते हुए…