Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: CHANAKYA SHAH
Jamshedpur : अग्निवीर योजना के विरोध में जुगसलाई रेलवे फाटक के पास 17 जून को रेल चक्का जाम करने वाले 8 युवकों को टाटानगर आरपीएफ की ओर से गुरुवार की सुबह गिरफ्तार किया गया है. यह गिरफ्तारी टाटानगर आरपीएफ की ओर से टेल्को स्टेडियम से की गयी है. गिरफ्तारी की सूचना पाकर पैरवीकार उसे छोड़ने की भी मांग कर रहे हैं. इसके लिये वरीय अधिकारियों को भी फोन करके पैरवी लगाने का काम चल रहा है. युवकों को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस उसे न्यायिक हिरासत में भेजने के बजाये पैरवी के कारण उन्हें छोड़ने की योजना बना रही है.
रांची : झारखंड कैबिनेट की बैठक 15 जुलाई, 2022 को होगी। इसमें कई महत्वपूर्ण निर्णय लिये जाएंगे। बैठक की अध्यक्षता मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन करेंगे। मंत्री सहित मुख्य सचिव मौके पर मौजूद रहेंगे। मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग (समन्वय) के मुताबिक झारखंड कैबिनेट की बैठक 15 जुलाई को अपराह्न 4 बजे से होगी। बैठक राजधानी रांची में झारखंड मंत्रालय (प्रोजेक्ट भवन) स्थित मंत्रिपरिषद् कक्ष में होगी।
रांची। झारखंड सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। निबंधित वाहनों के रोड टैक्स पर लगी पेनाल्टी माफ कर दिया है। इसका आदेश परिवहन विभाग ने जारी कर दिया है। इसकी सूचना खुद परिवहन मंत्री चंपाई सोरेन ने ट्विट कर दी है। मंत्री ने अपने ट्विट में लिखा है कि कोरोना काल में हमारी सरकार ने सभी अव्यवहृत व्यावसायिक वाहनों और स्कूल बसों को रोड टैक्स में राहत दिया था। अब, राज्य में निबंधित सभी अपरिचालित वाहनों के रोड टैक्स पर लगे दंड शुल्क (Penalty) को माफ किया जा रहा है। परिवहन विभाग ने जारी आदेश में कहा है झारखंड सरकार…
रांची : यात्रियों के लिए अच्छी खबर है रेल मंत्रालय की हरी झंडी मिल गई है। हटिया- लोकमान्य तिलक टर्मिनस -हटिया एक्सप्रेस फिर से चलेगी। इसका संचालन सप्ताह में दो दिन होगा। ट्रेन संख्या 12812 हटिया -लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस ट्रेन 15 जुलाई, 2022 से चलेगी। यह सप्ताह के प्रत्येक शुक्रवार एवं शनिवार हटिया से प्रस्थान करेगी। ट्रेन संख्या 12811 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-हटिया एक्सप्रेस ट्रेन 17 जुलाई, 2022 से चलेगी। यह सप्ताह के प्रत्येक रविवार एवं सोमवार लोकमान्य तिलक टर्मिनस से प्रस्थान करेगी।
ROAD ACCIDENT : स्कूटी से रोड पार कर रही महिला को तेज रफ्तार कार ने मारा टक्कर, महिला पुलिस पर भड़की
जमशेदपुर : सिधगोडा थाना क्षेत्र के एग्रिको सिग्नल के समीप कटे हुए डिवाइडर के रास्ते स्कूटी पर सवार एक महिला रोड को पार कर रही थी। उसी समय एक तेज रफ्तार कार ने उसे जोरदार टक्कर मार दी जिससे की महिला स्कूटी के साथ रोड पर गिर पड़ी। महिला का गाड़ी पूरी तरह टूट गया। और महिला को भी हाथ पैर में चोट आई है। महिला को धक्का मारने के बाद कार सवार फरार हो गया। महिला ने पुलिस वाले के ऊपर आरोप लगाते हुए कहा है कि पुलिस का काम है लोगों की मदद करना लेकिन पुलिस ऐसा न…
🙏🙏श्री हरि:🙏 🙏 *-दैनिक पंचांग-* पंचांग-दि. 14 जुलाई 2022विक्रम संवत 2079/2078 (कार्तिक)☀️शालिवाहन शक 1944☀शुभकृत नाम संवत्सर☀ दक्षिणायण☀वर्षा ऋतु☀️श्रावण/आषाढ़ मास (गुजरात)☀ कृष्ण पक्ष☀प्रतिपदा तिथी (20:17 तक, बाद मे द्वितीया )☀️ गुरुवार☀️उत्तरा षाढ़ा नक्षत्र (20:18 के बाद रेवती )☀️वैधृती योग (08:27 तक, बाद मे विष्कंभ )☀ बालव करण (10:11 तक बाद में कौलव )*🌕ग्रहगोचर🌕* ☀️चंद्र मकर राशी मे☀️सूर्य मिथुन राशी मे☀️ मंगल मेष राशी मे☀️ बुध मिथुन राशी मे☀️गुरू मीन राशी मे☀️शुक्र मिथुन राशी मे☀️शनी मकर राशी मे☀️राहु मेष राशी मे☀️केतु तुला राशी मेराहु काल – 13.30 से 15.00 ☀☀☀☀☀☀☀☀आज के दिन कोई भी कार्य करने का शुभ समय। से दोपहर 01:45…
जमशेदपुर : सीतारामडेरा थाना अंतर्गत बाबा दीप सिंह गुरुद्वारा साहिब के चुनाव का आज नामांकन गुरुद्वारा कार्यालय में हुआ। जहाँ सीता राम डेरा गुरुद्वारा प्रधान पद के उम्मीदवार और प्रबल दावेदार सरदार सुरजीत सिंह ने चुनाव कन्वेनर सरदार भगवान सिंह, दलजीत सिंह दल्ली और निवर्तमान अध्यक्ष बलबीर सिंह की उपस्थिति में नामांकन पत्र दाखिल किया। सुरजीत सिंह सबलोक के साथ सीता राम डेरा गुरुद्वारा की संख्या अत्याधिक थी जिससे वोट से जीत का अनुमान लगाया जा सकता है। नामांकन प्रक्रिया पूरी कर मीडिया को बताया कि संगत के द्वारा उन्हें गुरुद्वारा साहिब जी और संगत के पिछले दस सालों से…
पुर्तगाल (Portugal) : इन दिनों भीषण गर्मी से जूझ रहा है. विकट सूखे से पहले ही देश के कई जगलों में आग लगी हुई है, ऐसे में तापमान और बढ़ जाने से हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है.
जमशेदपुर : गुरुपूर्णिमा के पावन अवसर पर हिन्दू जागरण मंच जमशेदपुर महानगर के जिला अध्यक्ष बलबीर मंडल के नेतृत्व में (बुधवार ) को भालूबासा जम्बू अखाड़ा हनुमान मंदिर में महाआरती का आयोजन किया गए एवं मंदिर के पुरोहितों को भगवा अंगवस्त्र देकर सम्मानित कर श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद के रूप में खीर व लड्डू बांटा गया इस दौरान सुभम पांडे, कुमार अभिषेक, अप्पू तिवारी, रॉकी सिंह, सतीश मुखी, दीपक सिंह ,पंकज तिवारी, विकास गुप्ता, कौशिक स्वाई , तिवारी, मनोज शर्मा,किरण चौहान, बलराम, कुश कुमार , राम मिश्रा ,पिंटू साह ,उपेंद्र वर्मा , आदि उपस्थित थे।
जमशेदपुर : राज्य सरकार ने आठ आईपीएस रैंक के अधिकारियों का तबादला किया है. सीआईडी एडीजी के पद पर पदस्थापित प्रशांत सिंह को जैप एडीजी बनाया गया है. वहीं कौशल किशोर को रांची एसएसपी बनाया गया है. आईडी एडीजी के पद पर पदस्थापित प्रशांत सिंह को जैप एडीजी बनाया गया है.जैप एडीजी के पद पर पदस्थापित तदाशा मिश्रा को विशेष सचिव गृह कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग झारखंड रांची के पद पर पदस्थापित किया गया है. रामगढ़ एसपी के पद पर पदस्थापित प्रभात कुमार को जमशेदपुर एसएसपी बनाया गया है. ज्ञात हो कि प्रभात कुमार पूर्व में जमशेदपुर में सिटी…