Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: CHANAKYA SHAH
रांची : उदयपुर में वहशियाने तरीके से हुई कन्हैयालाल की हत्या के बाद रांची में बुधवार को हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। साढ़े 3 हजार अतिरिक्त सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है. रांची में पुलिस-प्रशासन ने सतर्कता बढ़ा दी है। दरअसल, रांची में बीते 10 जून को नूपुर शर्मा प्रकरण को लेकर हुई हिंसा और उत्पात की वारदात से सीख लेते हुए पुलिस ने ये एहतियात बरता है. 10 जून को भड़की हिंसा के बाद शहर में लगभग 10 दिनों तक तनाव की स्थिति बनी रही थी। उस उपद्रव में घायल हुए लोगों में से कम से…
सरायकेला : राजनगर में इन दिनों राशन कार्ड धारियों को बॉयोमेट्रिक सिस्टम के कारण खासा परेशान होता देखा जा रहा है। गोबिन्दपुर जन वितरण प्रणाली की दुकान के सभी कार्ड धारियों को 5 किलोमीटर दूर राजनगर केवल बायोमैट्रिक करने जाना पड़ रहा है। जो कि बड़ी समस्या का कारण बना हुआ है।कोई पैदल पांच किलोमीटर चल कर पहुंच रहा है। तो कोई साइकिल या मोटसाइकिल से। लाभुक अपने हिस्से का राशन लेने के लिए सुबह 6:00बजे से पहुँच रहे है। इसका मुख्य कारण बायोमेट्रिक पोस मशीन में नेटवर्क का ना आना बताया जा रहा है।डीलर का कहना है कि केवल…
*🙏🙏श्री हरि:🙏 🙏* *-दैनिक पंचांग-* *पंचांग-दि. 30 जुन 2022* *विक्रम संवत 2079/2079 (कार्तिक)* ☀️शालिवाहन शक 1944 ☀शुभकृत नाम संवत्सर ☀ दक्षिणयन ☀ग्रीष्म ऋतु ☀️आषाढ़ मास ☀ शुक्ल पक्ष ☀प्रतिपदा तिथी (10:50 तक, बाद मे द्वितीया) ☀️ गुरुवार ☀️ पुनर्वसु नक्षत्र (25:07 के बाद पुष्य ) ☀धृव योग (09:50 तक, बाद मे व्याघात ) ☀ बव करण (10:50 तक बाद में बालव ) *🌕ग्रहगोचर🌕* ☀️चंद्र मीथुन (18:23) बाद मे कर्क ☀️सूर्य मिथुन ☀️ मंगल मीन ☀️ बुध वृषभ ☀️गुरू मीन ☀️शुक्र वृषभ ☀️शनी मकर ☀️राहु मेष ☀️केतु तुला राहु काल – 13.30 से 15.00 ☀☀☀☀☀☀☀☀ आज के दिन कोई भी कार्य…
सरायकेला : आदित्यपुर थाना अंतर्गत हरिओम नगर के रोड नंबर 5 निवासी कन्हैया सिंह पर अपराधियों द्वारा गोलियां चलाई गई जिससे वे गम्भीर रूप से घायल हो गए। घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए। गोली लगने के बाद कन्हैया सिंह लहूलुहान अवस्था में जमीन पर गिर पड़े, परिजनों द्वारा लहूलुहान अवस्था मे उन्हे तत्काल टीएमएच ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया, सूचना पाकर पूर्वी सिंहभूम सिटी एसपी के विजय शंकर भी टीएमएच पहुंचे और मामले की जानकारी ली। कन्हैया सिंह पूर्व विधायक अरविंद सिंह उर्फ मलखान सिंह के अपने…
जमशेदपुर : एमजीएम अस्पताल के आर्थो वार्ड में एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. आस–पास मौजूद अन्य मरीजों ने इसकी जानकारी अस्पताल के होम गार्ड जवानों को दी। जवानों ने तत्काल व्यक्ति को फांसी से उतारा और इमरजेंसी वार्ड में लेकर पहुंचे। इधर सूचना पाकर साकची पुलिस भी अस्पताल पहुंची है। बताया जाता है कि व्यक्ति का बेटा अस्पताल में इलाजरत है। देर शाम उसने वार्ड के ओटी के बाहर ग्रिल में गमछे के सहारे फांसी लगाई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जमशेदपुर: राजस्थान के उदयपुर में मजहब के नाम पर दो हत्यारों ने टेलरिंग करने वाले कन्हैयालाल की दिनदहाड़े बर्बरता से हत्या कर दी जिसके विरोध में हिन्दू जागरण मंच जमशेदपुर के जिलाध्यक्ष बलबीर मंडल के नेतृत्व में (बुधवार )को राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का साकची गोलचक्कर में पुतला दहन कर विरोध प्रकट किया गया बलबीर मंडल ने कहा कि आरोपियों द्वारा कन्हैया लाल को लगातार धमकी दी जा रही थी जिसकी शिकायत उन्होंने पुलिस प्रशासन से किया था। परंतु इस मामले को हल्के में लेते हुए पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की जिसके कारण ही अपराधियों द्वारा कन्हैया लाल…
Jamshedpur: मानगो उलीडीह स्तिथ आदिवासी जनकल्याण उच्च विद्यालय में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। मैट्रिक की परीक्षा में प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण हुए छात्र एवं छात्राओं के साथ-साथ उनके माता-पिता को सम्मानित किया गया । साथ ही विद्यालय में बच्चों को पढ़ाने वाली शिक्षिका और प्रधानाध्यापिका को भी सम्मानित किया गया । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में ईचागढ़ के पूर्व विधायक अरविंद कुमार सिंह उर्फ मलखान सिंह उपस्थित हुए। आदिवासी उच्च विद्यालय में अधिकांश विद्यार्थी वैसे हैं जो पढ़ाई की फीस नहीं दे पाते हैं वैसे लोगों को विद्यालय प्रबंधक के द्वारा निशुल्क शिक्षा दी जाती…
BRAKING NEWS : आपको बताते चले की बीते दिन मंगलवार को नुपुर शर्मा का समर्थन करने पर दर्जी कन्हैया लाल की हत्यारों ने बेरहमी से हत्या कर दी थी। पोस्टमार्ट में कन्हैया लाल के शरीर पर 24 जगह घाव के निशान मिलें है। और गर्दन पर 7 से 8 बार वार किया गया है। कन्हैया के अंतिम संस्कार में लोगों का जनसैलाब उमड़ चुका है। चारों तरफ लोगों में आक्रोश है। लोग घर से सड़क पर आ चुके है। एक ही मांग कर रहे हैं। हत्यारों को फांसी दो। मृतक के परिवार वालों का आरोप। 1. शिकायत के बाद भी…
चाण्डिल : सरायकेला-खरसावां जिले के कपाली नगर परिषद के कामारगोड़ा स्थित वार्ड संख्या 19 मौजा कपाली खाता संख्या 406 में कपाली नगर परिषद से बगैर नक्सा पास कराए प्रेमचंद तुरहा के द्वारा अवैध रूप किए जा रहे भवन निर्माण को कपाली नगर परिषद ने निर्माण कार्य को रोक दिया तथा मकान को सील कर दिया बुलडोजर लेकर पहुंचे कपाली नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी राजीव रंजन सिंह, सीटी मैनेजर शकील मेंहदी हसन का ग्रामीणों ने जोरदार विरोध किया तथा कार्यपालक पदाधिकारी को घेर लिया तथा जमकर हो हंगामा किया ग्रामीणों के उत्तेजित होते देख कपाली ओपी प्रभारी सतीश कुमार…
जमशेदपुर : जमशेदपुर के जिन गुरुद्वारों में सी जी पी सी गुरमुख सिंह मूक्खे का हस्तछेप नहीं है जैसे साकची, टूइलाडूंगरी, दस नंबर गुरुद्वारा वहां शांतिपूर्वक ढंग से चुनाव सम्पन्न हो रहा है पर सी जी पी सी और सीता राम डेरा गुरुद्वारा में अध्यक्ष को मिला कर विवादित कर दिया है। अध्यक्ष जी और गुरमुख सिंह मुखहे ने जो वोटर लिस्ट बनाई है उसमें उनलोगो की वह अमान्य है क्योंकि पक्ष और विपक्ष की किसी तरह भी सर्वसहमित है ही नहीं। सुरजीत सिंह सबलोक द्वारा तीन चुनाव कन्वेनर अध्यक्ष जी को नियुक्त कर के उनसे रिसीव करवाया गया था…