पटना: बिहार पुलिस ने सोमवार को मुख्यमंत्री कार्यालय (Bihar CMO Office) को बम से उड़ाने की धमकी भरा ईमेल भेजने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को पुलिस ने पश्चिम बंगाल के कोलकाता से गिरफ्तार किया है।
Advertisements

अभियुक्त का नाम मोहम्मद जाहिद है और वह बिहार के बेगूसराय जिले का रहने वाला है। आरोपी वर्तमान में पश्चिम बंगाल के कोलकाता में रहता है और बोबाजार इलाके इलाके में पान की दुकान चलाता है। सीएम ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी अलकायदा आतंकी संगठन के नाम से आई थी। अलकायदा के नाम से सीएमओ कार्यालय को एक मेल आया था। पुलिस के अनुसार जिस मोबाइल से ईमेल भेजा गया था उस मोबाइल की भी बरामदगी कर ली गई है।

