BIHAR : केंद्र की NDA सरकार और चुनाव आयोग के खिलाफ बिहार की जनता मे ज़बर्दस्त गुस्सा देखा जा रहा है, राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा मे लगातार बिहार की आम जनता, किसान, युवा सभी वर्गों की भारी नाराजगी इस सत्ता के खिलाफ देखी जा रही है. दो दिन की यात्रा में शामिल होने युवा कॉंग्रेस के प्रदेश महासचिव संजीव रंजन अपने पैतृक आवास बिहार के कटिहार और पूर्णिया क्षेत्र में सैकड़ों कार्यकर्ता के साथ राहुल गांधी के साथ इस ऐतिहासिक यात्रा का गवाह बने.

संजीव रंजन ने कहा कि जिस तरह से चुनाव आयोग 65 लाख मतदाता को सूची से बाहर निकाल दिया इससे 65 लाख के साथ साथ बाकी अधिकतर वोटर के मन में भी डर का माहौल बना हुआ है. लोगों को यह सोचने पर मजबूर कर दिया गया है कि बीजेपी और चुनाव आयोग का गठबंधन के कारण आने वाले दिनों में आम जनता को और भी अधिकारों से वंचित कर दिया जाएगा.
राहुल गांधी की यात्रा मे बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव जी से भी मुलाकात कर उन्हें आगामी विधानसभा चुनाव में इन्डिया गठबंधन की प्रचंड जीत और बिहार का मुख्यमंत्री बनने की भी अग्रिम शुभकामनाएं दिया. इस यात्रा के वीआईपी सुरक्षा के इंचार्ज सह बेरमो विधायक अनूप सिंह, साथ ही शामिल होने झारखंड की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडे, कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की, विधायक अम्बा प्रसाद, सुबोध कांत सहाय सहित कई लोग शामिल हुए.
