जमशेदपुर : जमशेदपुर के सोनारी थाना क्षेत्र के आदर्शनगर की रहने वाली 18 वर्षीय युवती तमन्ना सिंह को पुलिस ने पांच दिन बाद सकुशल बरामद कर लिया और आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे उसके माता-पिता को सौंप दिया. बताया जाता है कि तमन्ना सिंह 28 फरवरी 2026 को घर से शूटिंग के लिए जाने की बात कहकर निकली थी, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटी। इसके बाद परिजनों ने काफी खोजबीन की, मगर उसका कोई सुराग नहीं मिल सका। आखिरकार परिजनों की शिकायत पर सोनारी थाना में सनहा संख्या 21, दिनांक 6 मार्च 2026 को मामला दर्ज किया गया।
मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने तकनीकी सेल की मदद से युवती की लोकेशन ट्रेस करनी शुरू की। लोकेशन के आधार पर पुलिस ने उसे पूर्वी सिंहभूम जिले के Musabani क्षेत्र से सकुशल बरामद कर लिया। इसके बाद उसे थाना लाकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की गई और परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।
पुलिस जांच में सामने आया कि तमन्ना सिंह सोशल मीडिया पर रील बनाने का काम करती है और भोजपुरी गीतों पर डांस शूटिंग के साथ विभिन्न डांस कार्यक्रमों में भी हिस्सा लेती है। जांच के दौरान यह भी पता चला कि वह अपने डांस/इवेंट पार्टनर विक्की कुमार के साथ स्वेच्छा से घूमने गई थी. युवती के सुरक्षित मिलने के बाद परिजनों ने राहत की सांस ली।
