जमशेदपुर : शहर के एमजीएम थाना क्षेत्र से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां जमीन कारोबारी लालटू महतो का अपहरण कर उनके साथ बेरहमी की सारी हदें पार कर दी गईं। पैसों के विवाद में अपने ही परिचितों पर इस खौफनाक वारदात को अंजाम देने का आरोप लगा है।

बताया जा रहा है कि 20 मार्च की रात करीब 9:30 बजे चांदनी चौक स्थित भारत पेट्रोलियम के पास लालटू महतो अपने परिचित अमितोष महतो उर्फ धनु के साथ मौजूद थे। तभी अचानक संतोष कर्मकार अपने दो साथियों के साथ वहां पहुंचा और दोनों पर हमला बोल दिया।
अपहरण के बाद टॉर्चर का खौफनाक खेल……
मारपीट के बाद आरोपियों ने जबरन लालटू महतो को कार में ठूंस दिया और पारडीह स्थित बिग बाजार के पास ले गए, जहां विजय शर्मा और उसके ड्राइवर ने भी उनकी बर्बर पिटाई की।
पूरी रात बना रखा बंधक, लात-घूंसों से पिटाई…….
इसके बाद उन्हें विजय शर्मा के घर ले जाकर पूरी रात लात-घूंसों से पीटा गया। दर्द और दहशत के बीच आरोपियों ने जबरन 6 लाख रुपये के पांच मनी रिसीप्ट पर साइन करवा लिए. हद तो तब हो गई जब आरोपियों ने उन्हें मुसाबनी ले जाकर रात 3 बजे तक लगातार प्रताड़ित किया।
अधमरी हालत में घर के बाहर फेंका……
पीड़ित के अनुसार, संतोष कर्मकार उन्हें अधमरी हालत में उनके घर के बाहर फेंककर फरार हो गया।
वीडियो आया सामने……
इस पूरी घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें लालटू महतो के साथ बेरहमी से मारपीट होती साफ देखी जा सकती है।
अस्पताल में इलाज, जांच में जुटी पुलिस….
घटना के बाद पीड़ित ने अस्पताल में इलाज कराया और थाने में मामला दर्ज कराया गया। पुलिस अब सभी आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
👉 क्या यह सिर्फ पैसों का विवाद है या इसके पीछे कोई बड़ी साजिश?
