नई दिल्ली : रेल मंत्रालय ने वंदे भारत स्लीपर और अमृत भारत-2 ट्रेनों में सफर करने वाले यात्रियों के लिए कड़े नियम लागू कर दिए हैं। अब यदि कोई यात्री यात्रा से 8 घंटे से कम समय पहले कन्फर्म टिकट कैंसिल करता है, तो उसे एक भी रुपया रिफंड नहीं मिलेगा।
रेलवे का यह नया नियम तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है। इसका सीधा असर उन यात्रियों पर पड़ेगा, जो आखिरी समय में यात्रा रद्द करने के आदी हैं।
क्यों बदले गए नियम?……..
रेल मंत्रालय का कहना है कि प्रीमियम ट्रेनों में सीटों की बर्बादी रोकने और अंतिम समय की अव्यवस्था खत्म करने के लिए यह फैसला लिया गया है। वंदे भारत स्लीपर और अमृत भारत-2 जैसी ट्रेनों में यात्रियों को पहले से बर्थ की गारंटी दी जाती है, इसलिए अब रिफंड नियम भी सख्त कर दिए गए हैं।
यात्रियों के लिए मुख्य बदलाव…….
🔴 8 घंटे से कम समय में टिकट कैंसिल = 0% रिफंड
🟠 72 घंटे पहले तक टिकट कैंसिल करने पर न्यूनतम 25% किराया कटेगा
🟡 सामान्य ट्रेनों की तुलना में नियम ज्यादा सख्त
🟢 पूरे परिवार को या तो सभी को कन्फर्म बर्थ या किसी को नहीं
सामान्य ट्रेन बनाम नई प्रीमियम ट्रेन…….
सामान्य ट्रेनों में अब भी यात्रा से 4 घंटे पहले तक टिकट कैंसिल करने पर कुछ रिफंड मिलता है, लेकिन
➡️ वंदे भारत स्लीपर और अमृत भारत-2 में यह सीमा बढ़ाकर 8 घंटे कर दी गई है।
कटौती का पूरा गणित…….
72 घंटे पहले: न्यूनतम 25% किराया कटौती
72 से 8 घंटे के बीच: 50% तक कटौती
8 घंटे से कम समय: 100% कटौती (कोई रिफंड नहीं)
यात्रियों को क्या करना चाहिए?……
रेलवे ने यात्रियों को सलाह दी है कि टिकट बुक करने से पहले अपनी यात्रा योजना पक्की कर लें। आखिरी समय की रद्दी अब सीधे जेब पर भारी पड़ेगी।
