Earthquake in South America : Central Desk : साउथ अमेरिका में आज सुबह भूकंप के शक्तिशाली झटकों (Earthquake in South America) ने क्षेत्र को दहला दिया। अमेरिकी भूगर्भीय सर्वेक्षण (USGS) के अनुसार, रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 8.0 मापी गई है। यह झटके ड्रेक पैसेज नामक क्षेत्र में महसूस किए गए, जो दक्षिणी अटलांटिक और प्रशांत महासागर को जोड़ने वाला एक गहरा समुद्री मार्ग है। USGS के आंकड़ों के मुताबिक, भूकंप 10.8 किलोमीटर की गहराई में आया। इसका केंद्र (एपिसेंटर) ड्रेक पैसेज के समुद्री क्षेत्र में स्थित था। यह इलाका पृथ्वी की प्रमुख टेक्टोनिक प्लेटों की सीमा पर स्थित है, जहां प्लेटों की टकराहट अक्सर तेज भूकंप को जन्म देती है।

फिलहाल इस भूकंप से किसी तरह के जान या माल के नुकसान की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। हालांकि, विशेषज्ञों का कहना है कि इस स्तर की तीव्रता वाला भूकंप समुद्र में आने पर सुनामी का खतरा भी उत्पन्न कर सकता है। क्षेत्रीय प्रशासन और आपदा प्रबंधन टीमें स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।
