विशाखापत्तनम : विशाखापत्तनम रेलवे स्टेशन पर बड़ा हादसा हुआ है. ट्रेन की तीन बोगियों में आग लग गयी, जिससे प्लेटफॉर्म पर धुआं फैल गया. हालांकि, कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया है. जानकारी के अनुसार, कोरबा से विशाखापत्तनम और यहां से तिरुमाला आ रही ट्रेन की तीन बोगियों में आग लगी. घटना में अबतक किसी के हताहत होने की खबर सामने नहीं आई है।
https://www.facebook.com/share/v/egHfY4LvZjFKANMx/?mibextid=qi2Omg
Advertisements

