जमशेदपुर : जमशेदपुर से एक ऐसी तस्वीर सामने आई है जो न सिर्फ चौंकाती है, बल्कि अंदर तक झकझोर देती है। डिमना इलाके में एक पिकअप वैन में क्षमता से कई गुना ज्यादा लोगों को ठूंस-ठूंस कर ले जाया जा रहा था — मानो इंसान नहीं, सामान ढोया जा रहा हो! यह खतरनाक नजारा कैमरे में कैद हो गया।

सवाल सीधा है…..
👉 क्या इंसानी जिंदगी की कोई कीमत नहीं रह गई है?
👉 आखिर कब तक यूं ही सड़कों पर मौत दौड़ती रहेगी?
ओवरलोडिंग कोई छोटी गलती नहीं, बल्कि सीधे-सीधे हादसे को न्योता देने जैसा है। ऐसे वाहन कभी भी बेकाबू होकर बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकते हैं। लेकिन हैरानी की बात यह है कि पुलिस और परिवहन विभाग की ढिलाई के कारण ऐसे वाहन चालकों के हौसले बुलंद हैं।
न नियमों का डर,
न कार्रवाई का खौफ —
बस बेधड़क सड़कों पर दौड़ रहा है “चलता फिरता खतरा”!
स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर समय रहते इस पर सख्ती नहीं की गई, तो कोई बड़ा हादसा कभी भी हो सकता है।
अब देखना यह होगा कि प्रशासन इस वायरल तस्वीर के बाद जागता है या फिर हमेशा की तरह आंखें मूंद लेता है।
⚠️ याद रखिए — एक छोटी लापरवाही, किसी की पूरी जिंदगी खत्म कर सकती है!
