जमशेदपुर : झारखंड विधानसभा चुनाव की मतगणना के दौरान कई सीटों पर नतीजे सामने आ रहे हैं. इस बीच डुमरी विधानसभा सीट से जेएलकेएम उम्मीदवार जयराम महतो ने जीत हासिल की है. जयराम महतो ने जेएमएम उम्मीदवार बेबी देवी को 102 वोटों से हराकर जीत हासिल की है।
Advertisements

आपको बता दें कि शुरुआती रुझानों से ही बेबी देवी लगातार आगे चल रही थीं लेकिन 14 राउंड की मतगणना के बाद जयराम महतो ने बेबी देवी पर करीब 2500 वोटों की बढ़त बना ली. जिसके बाद बाजी पलट गई और जयराम महतो ने जीत हासिल कर ली. हालांकि जीत की आधिकारिक घोषणा अभी बाकी है।
