उत्तर प्रदेश : लखीमपुर खीरी जिले में बीती देर रात एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। शादी समारोह से वापस लौट रही एक ऑल्टो कार अचानक अनियंत्रित होकर शारदा सायफन में गिर गई। इस हादसे में कार में मौजूद छह लोगों में से पांच की मौत हो गई, जबकि चालक को गंभीर हालत में बचा लिया गया। पढ़ुआ थाना क्षेत्र के गिरजापुरी बैराज से कुछ दूरी पहले यह हादसा रात करीब 12 बजे हुआ। थाना प्रभारी अभिषेक सिंह के अनुसार, कार चला रहा चालक बबलू गाड़ी चलाते समय झपकी ले बैठा, जिससे वाहन सीधा सायफन में जा गिरा।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर किया रेस्क्यू…..
हादसे की सूचना मिलते ही पढ़ुआ पुलिस टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू शुरू किया। चालक बबलू को किसी तरह बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया, जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है। जबकि कार में फंसे अन्य पांच लोगों की नदी में डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने सभी शवों को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मृतकों की पहचान…..
पुलिस ने जिन पांच लोगों के शव निकाले उनकी पहचान इस प्रकार है….

जारी है जांच….
पुलिस ने वाहन और मौके की स्थिति के आधार पर प्रारंभिक जांच में गाड़ी के अनियंत्रित होने को कारण माना है। हालांकि, घटनास्थल की पूरी जांच की जा रही है। स्थानीय प्रशासन ने मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है और मदद का भरोसा दिया है।
