तमिलनाडु : करूर में शनिवार को दर्दनाक हासदा हुआ है. ये हादसा तमिलगा वेट्री कजगम (TVK) के प्रमुख विजय की रैली के दौरान हुई जब भारी भीड़ रैली में जमा हुई तो कई लोग और बच्चे दबाव में आकर बेहोश हो गए. हालात बिगड़ते देख विजय को अपना भाषण रोकना पड़ा।
इस हादसे में अब तक 38 लोगों की मारे जाने की पुष्टि हो चुकी है. माना जा रहा है कि मृतकों की संख्या में इजाफा हो सकता है. कई लोग घायल भी हुए हैं. मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने हादसे पर दुख प्रकट करते हुए प्रभावित लोगों को तुरंत इलाज देने के निर्देश दिए हैं. डीएमके के नेता सेंथिल बालाजी और जिला कलेक्टर ने अस्पताल जाकर हालात का जायजा लिया है।
स्टालिन ने सेंथिल बालाजी, स्वास्थ्य मंत्री सुब्रमण्यम, जिला कलेक्टर और पुलिस अधिकारियों से संपर्क किया है. मंत्री अंबिल महेश को भी तिरुचिरापल्ली से मदद भेजने का निर्देश दिया गया है।
भगदड़ के बाद पुलिस ने भीड़ को काबू करने के लिए लाठीचार्ज किया. पानी की बोतलें बांटी गईं और मेडिकल टीमों को फौरन तैनात किया गया. घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया जहां उनका इलाज चल रहा है।
तमिनलाडु सरकार ने मुआवजे की घोषणा की है. करूर त्रासदी में मारे गए लोगों के परिवारों को मुख्यमंत्री राहत कोष से 10-10 लाख रुपये राहत राशि प्रदान की जाएगी. अस्पतालों में इलाज करा रहे प्रत्येक व्यक्ति को 1-1 लाख रुपये दिए जाएंगे।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया ट्वीट कहा …..
“तमिलनाडु के करूर जिले में भगदड़ जैसी दुर्भाग्यपूर्ण घटना में लोगों की दुखद मृत्यु के बारे में जानकर दुःख हुआ। मैं शोक संतप्त परिवार के सदस्यों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करती हूं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करती हूं।”प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया, “तमिलनाडु के करूर में एक राजनीतिक रैली के दौरान हुई दुर्भाग्यपूर्ण घटना बेहद दुखद है। मेरी संवेदनाएं उन परिवारों के साथ हैं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है। मैं इस कठिन समय में उन्हें शक्ति प्रदान करने की कामना करता हूं। सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।”
