कर्नाटक : गणेश विसर्जन का उत्सव देखते ही देखते मातम में बदल गया। शुक्रवार देर रात हासन की सड़कों पर अचानक मौत का ट्रक उतर आया। भीड़ से भरे जुलूस में घुसे इस अनियंत्रित ट्रक ने श्रद्धालुओं को कुचल डाला। हादसा इतना खौफनाक था कि मौके पर ही 8 श्रद्धालुओं की जान चली गई, जबकि 22 लोग लहूलुहान होकर जमीन पर तड़पते रह गए। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि ट्रक ने जिस तरह लोगों को रौंदा, उससे चारों तरफ चीख-पुकार मच गई। महिलाएं-बच्चे इधर-उधर भागे, लेकिन कई इसकी चपेट में आ गए।
घायलों को आनन-फानन में एचआईएमएस अस्पताल पहुंचाया गया, जहाँ एक की हालत नाज़ुक बताई जा रही है। बाकी 7 घायलों का इलाज चल रहा है और वे फिलहाल खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं।कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने घटना पर गहरा शोक जताते हुए मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख रुपये मुआवजा देने का ऐलान किया है।
