लोकतंत्र सवेरा | जमशेदपुर : गोलमुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत बजरंगनगर पहाड़ी में बदमाशों ने का आतंक एक बार फिर खुलकर सामने आया है. आज बुधवार शाम करीब 4 बजे बदमाशों ने ताबड़तोड़ चापड़बाजी की वारदात को अंजाम देते हुए इलाके में दहशत फैला दिया. मिली जानकारी के अनुसार, इस हमले में 28 वर्षीय आकाश सिंह उर्फ आकाश बाड़ियां नामक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. बताया जा रहा है कि आकाश का आपराधिक इतिहास रहा है और पुरानी रंजिश को लेकर इस खूनी हमले को अंजाम दिया गया. हमले के बाद घायल को आनन-फानन में टाटा मुख्य अस्पताल (TMH) में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है और डॉक्टरों की टीम उसे बचाने में जुटी है।

वहीं पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और आरोपियों की तलाश के लिए छापेमारी कर रही है. लगातार हो रही चापड़बाजी की घटनाओं से साफ है कि अपराधियों के हौसले बुलंद हैं और पुलिस की चुनौती भी बढ़ती जा रही है।
