भुवनेश्वर : ओडिशा के रायगढ़ जिले में एक ट्राइबल (अनुसूचित जनजाति) समुदाय की युवती ने दूसरी जाति के युवक से प्रेम विवाह किया, जिसके परिणामस्वरूप उसके परिवार के 40 सदस्यों को सामाजिक दंड के तहत सिर मुंडवाने की प्रक्रिया से गुजरना पड़ा। यह घटना काशीपुर प्रखंड के बैगनागुड़ा गांव में हुई। युवती ने अपने परिवार की इच्छा के खिलाफ जाकर अनुसूचित जाति के युवक से विवाह किया, जिससे गांव के लोग नाखुश थे। गांव वालों का मानना था कि लड़की के परिवार को जाति में बने रहने के लिए शुद्धिकरण कराना आवश्यक था। प्रक्रिया में बकरा, मुर्गी और सूअर की बलि देने के साथ-साथ सिर मुंडवाने की भी मांग की गई। काशीपुर के बीडीओ विजय ने घटना की जांच के आदेश दिए हैं। 11 जून को, लड़की के परिवार के साथ गांव के 40 पड़ोसी और रिश्तेदारों का सिर मुंडवाकर शुद्धिकरण किया गया। इस पूरी प्रक्रिया का खर्च लड़की के परिवार ने उठाया।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
