बक्सर : बक्सर से मंगलवार रात एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। वैवाहिक समारोह के दौरान वरमाला के ठीक समय स्टेज पर खड़ी दुल्हन को गोली मार दी गई। देखते ही देखते खुशियों का माहौल चीख-पुकार और अफरा-तफरी में बदल गया। आरोपी मौके से फरार हो गया, जबकि बारात वापस लौट गई। पूरे गांव में सन्नाटा पसरा है।
भीड़ से निकला युवक, मंच पर तान दी पिस्तौल…….
जानकारी के मुताबिक बारात Suraimanpur (जिला Ballia) से आई थी। रात करीब 10:30 बजे बैंड-बाजे की गूंज के बीच दूल्हा-दुल्हन वरमाला की तैयारी कर रहे थे। तभी पड़ोस का रहने वाला युवक दीनबंधु भीड़ चीरते हुए मंच के करीब पहुंचा और अचानक पिस्तौल तान दी। किसी के समझने से पहले उसने दुल्हन आरती कुमारी पर गोली चला दी। गोली दुल्हन के पेट में नाभि के पास लगी। वह मंच पर ही गिर पड़ी। हमलावर भाग निकला। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आरोपी को दुल्हन का कथित प्रेमी बताया जा रहा है।
हालत नाजुक……
घायल दुल्हन को तुरंत Sadar Hospital Buxar ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति गंभीर होने पर उसे वाराणसी के आघात उपचार केंद्र (ट्रॉमा सेंटर) Varanasi रेफर कर दिया गया। डॉक्टरों ने हालत नाजुक बताई है।
वीडियो वायरल, पुलिस दबिश में…….
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें अफरा-तफरी साफ दिखाई दे रही है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस ने आरोपी के पिता को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। बताया जा रहा है कि आरोपी पहले भी शराब से जुड़े एक मामले में जेल जा चुका है।
सियासत गरम, राष्ट्रीय जनता दल का हमला…….
इस घटना पर (राष्ट्रीय जनता दल) ने सरकार और पुलिस पर सवाल उठाए हैं। पार्टी ने ट्वीट कर कहा कि सैकड़ों लोगों के सामने मंच पर दुल्हन को गोली मार दी गई—इसे “आपसी विवाद” बताकर पल्ला नहीं झाड़ा जा सकता। राष्ट्रीय जनता दल ने बिहार पुलिस और भाजपा-नीतीश सरकार से पूछा है कि बिहार में अवैध हथियारों की आपूर्ति पर अंकुश के लिए क्या कदम उठाए गए हैं और युवा इतनी आसानी से हथियार कैसे हासिल कर रहे हैं। घटना के बाद बारात लौट गई है और गांव में दहशत का माहौल है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
