जमशेदपुर : साकची (JNAC) के समीप रविवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक चलती गाड़ी में अचानक आग लग गई। घटना सुबह करीब 06:40 बजे की बताई जा रही है. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गाड़ी से अचानक धुआं निकलता देख आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत सतर्कता दिखाते हुए साकची थाना पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से तत्परता पूर्वक आग बुझाने का प्रयास शुरू किया. काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। हालांकि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन गाड़ी को आंशिक रूप से नुकसान पहुंचा है।

प्राथमिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है, हालांकि पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है. स्थानीय लोगों ने पुलिस की त्वरित कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि समय पर कदम उठाए जाने से बड़ी घटना होने से बच गई।
