जमशेदपुर। शहर से एक मासूम बच्चे के लापता होने का मामला सामने आया है, जिससे इलाके में चिंता का माहौल है। परिजनों के अनुसार बच्चा बीते दिन सुबह करीब 11 बजे से लापता है और 24 घंटे से अधिक समय बीत जाने के बावजूद उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया है. परिजनों ने बताया कि बच्चे की तलाश लगातार की जा रही है, लेकिन अब तक सफलता नहीं मिली है। बच्चे की मां का रो-रोकर बुरा हाल है और परिवार ने आम लोगों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं से मदद की अपील की है।


परिजनों ने हाथ जोड़कर अनुरोध किया है कि ज्यादा से ज्यादा लोग बच्चे की फोटो साझा करें, ताकि उसकी जल्द से जल्द पहचान हो सके और उसे सुरक्षित घर लाया जा सके। साथ ही, किसी भी प्रकार की जानकारी मिलने पर तुरंत दिए गए मोबाइल नंबर पर संपर्क करने की अपील की गई है।
परिवार ने कहा कि इस संकट की घड़ी में समाज का सहयोग ही उनके बच्चे को ढूंढने में सबसे बड़ी उम्मीद है। संपर्क नंबर : 9221402598
