जमशेदपुर : जमशेदपुर के साकची थाना क्षेत्र स्थित शीतला मंदिर में रविवार देर रात चोरी की घटना सामने आई है. जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार चोर ने मंदिर की दान पेटी तोड़कर करीब 4 हजार रुपये की चोरी कर ली। बताया जा रहा है कि आरोपी युवक हासिम, जो 9 नंबर ओल्ड पुरुलिया रोड का निवासी है, रविवार रात करीब 10 बजे सोलर लाइट के पाइप के सहारे मंदिर परिसर में चढ़ गया और वहां रखी दान पेटी को तोड़कर उसमें रखे पैसे निकाल लिया।

घटना के बाद मंदिर परिसर में अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि आरोपी साकची मोहम्दन लाइन स्थित एक फूल दुकान में काम करता है।
जानकारी के मुताबिक, आरोपी पहले भी मंदिर से चोरी कर चुका है। इससे पहले उसने मंदिर से चांदी का मुकुट चुरा लिया था। इस बार उसने फिर से मंदिर को निशाना बनाते हुए दान पेटी तोड़कर करीब 4 हजार रुपये निकाल लिए. हालांकि पूरी घटना मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। वहीं, जब स्थानीय लोगों को मंदिर परिसर में आवाज सुनाई दी तो वे मौके पर पहुंचे और आरोपी युवक को पकड़ लिया। इसके बाद उसे साकची थाना के हवाले कर दिया गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।
