जमशेदपुर : शहर के गोलमुरी इलाके में हुए सनसनीखेज कमलजीत सिंह हत्याकांड में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी मिलिंद कालिंदी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
Advertisements

बताया जा रहा है कि 24 फरवरी की शाम, बजरंगनगर निवासी कमलजीत सिंह अपने गैराज का काम खत्म कर घर लौट रहा था। इसी दौरान माहुलबेडा चौक में पहले से घात लगाए बैठे मिलिंद कालिंदी और उसके साथियों ने उस पर चापड़ से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में गंभीर रूप से घायल कमलजीत को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान एमजीएम अस्पताल में मंगलवार को उसकी मौत हो गई।
