जमशेदपुर : शहर के साकची थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह करीब 9 बजे एक सनसनीखेज घटना सामने आई। अग्रवाल बुक स्टोर के पास एक सब्जी विक्रेता पर चापड़ से हमला कर दिया गया। हालांकि, सतर्कता दिखाते हुए विक्रेता अजय महतो ने किसी तरह हमलावर का चापड़ पकड़ लिया, जिससे वह बाल-बाल बच गया. प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरोपी ने पुरानी रंजिश के चलते अचानक हमला किया। बताया जा रहा है कि आरोपी और पीड़ित के बीच पहले से विवाद चल रहा था, जिसके कारण यह वारदात हुई।


घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई. वहीं, प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अजय महतो के साथ मारपीट करने पहुंचे युवक को स्थानीय लोगों ने मौके पर ही पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है और आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।
