जमशेदपुर : झारखंड क्षत्रिय संघ (टेल्को इकाई) की मासिक बैठक रविवार को अध्यक्ष संजय सिंह हितैषी की अध्यक्षता में टेल्को आमबगान स्थित संघ के सदस्य सुबोध सिंह के आवास पर सम्पन्न हुई। बैठक में संगठन से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई तथा आगामी कार्यक्रमों को लेकर रणनीति तैयार की गई।


बैठक में निर्णय लिया गया कि आगामी 26 अप्रैल 2026 को महान नायक एवं वीरता के प्रतीक बाबू वीर कुंवर सिंह की जयंती के अवसर पर जनसेवा शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस शिविर के माध्यम से समाज सेवा के विभिन्न कार्य किए जाएंगे।
इसके अलावा बैठक में हाल ही में सामने आई मानवता को शर्मसार करने वाली घटना पर भी गंभीर चिंता व्यक्त की गई। संघ के सदस्यों ने बहन मेहंदी को शीघ्र न्याय दिलाने तथा दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग की।
चक्रधरपुर रेल मंडल में ट्रेनों की लगातार हो रही लेटलतीफी को लेकर भी बैठक में चर्चा हुई। इस समस्या के समाधान के लिए आगे की रणनीति बनाने और आवश्यक कदम उठाने पर सहमति बनी।
बैठक में शंभू सिंह, सुनील सिंह, श्रीकांत सिंह, अनिल सिंह, मनोरंजन सिंह, लव सिंह, दीपक सिंह, पवन कुमार सिंह, हेमंत सिंह, इंद्रजीत सिंह, रतन सिंह, उपेंद्र सिंह, पंकज कुमार सिंह, बंटी कुमार, बी.बी. सिंह, विनोद सिंह, राकेश कुमार सिंह, मनोज कुमार सिंह, केदार सिंह, कमल भूषण सिंह, ललन सिंह, सुबोध कुमार सिंह, रजनीश सिंह एवं शेखर कुमार सहित कई सदस्य उपस्थित रहे।
