रांची : राजधानी रांची के Ratu Road स्थित मेट्रो गली क्षेत्र में निजी स्कूलों द्वारा निर्धारित किताबों की ऊंची कीमत को लेकर अभिभावकों में नाराजगी देखी जा रही है। अभिभावकों का आरोप है कि यूकेजी के छात्रों के लिए लगभग ₹2500 तथा कक्षा 3 के छात्रों के लिए करीब ₹4500 तक की राशि किताबों के लिए ली जा रही है।

अभिभावकों ने यह भी आरोप लगाया है कि स्कूल प्रबंधन द्वारा किताबों की सूची उपलब्ध नहीं कराई जाती, जिससे वे अन्य दुकानों से पुस्तकें खरीदने में असमर्थ रहते हैं। साथ ही, एक निश्चित दुकान से ही किताबें खरीदने का दबाव बनाया जाता है।
कई अभिभावकों का कहना है कि उनके पास पहले से कुछ किताबें और कॉपियां उपलब्ध हैं, इसके बावजूद उन्हें पूरा सेट खरीदने के लिए बाध्य किया जा रहा है। इस स्थिति को लेकर अभिभावकों में असंतोष बढ़ता जा रहा है।
अभिभावकों ने जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग से इस मामले की जांच कर उचित कार्रवाई करने की मांग की है। उनका कहना है कि किताबों की सूची सार्वजनिक की जानी चाहिए तथा किसी एक दुकान से खरीदने की अनिवार्यता समाप्त की जानी चाहिए।
