चिरकुंडा ; आदित्य पासवान उम्र 15 धनबाद से अपने कोचिंग टीम के साथ मैथन डैम वनभोज मनाने पहुंचे थे। इसी बीच डैम में नहाने के क्रम में गहरे पानी में डूब जान से उनकी मौत हो गई। स्थानीय प्रशासन और नाविकों की मदद से आदित्य को पानी से बाहर निकाला गया। शीघ्र उन्हें स्थानीय बीपी नियोगी डीबीसी हॉस्पिटल में लाया गया। वहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। खबर मिलते ही परिवार हॉस्पिटल पहुंचे पिता विनय कुमार और परिवार का रो रो कर बुरा हाल था। स्थानीय समाजसेवी संजय माजी उर्फ(महाकाल) घटना की खबर पाते ही अस्पताल पहुंचे। इस दुख की घड़ी में परिवार से मिलकर उन्हें संतना दिया और हर संभव स्थानीय मदद की पेशकश की।
Advertisements

