जमशेदपुर : बोड़ाम प्रखंड के शालिग्राम गांव में संस्कृति सोशल वेलफेयर फाउंडेशन की ओर से जरूरतमंद महिलाओं के सशक्तिकरण के उद्देश्य से सिलाई मशीन वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान संस्था ने पाँच जरूरतमंद महिलाओं को मोटर चालित सिलाई मशीनें प्रदान कीं, ताकि वे सिलाई का कार्य कर आत्मनिर्भर बन सकें और अपने परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूत कर सकें।
Advertisements
Advertisements
Advertisements
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.31.10
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.30.01
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.30.01 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.30.27
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.30.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.37.36
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.37.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.36.37
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.35.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.35.49
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.34.54
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.42.13
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.44.51
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.44.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.43.47
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.43.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.42.36
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.42.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.51.46
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.51.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.51.16
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.51.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.50.47
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.50.26
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.52.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.52.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.58.33
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.00.52
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.00.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.59.50 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.59.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.59.09
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.58.45
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.05.22
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.07.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.06.58
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.06.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.06.06 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.06.06
कार्यक्रम के दौरान संस्था की अध्यक्ष मुनमुन चक्रवर्ती ने कहा कि संस्था का मुख्य उद्देश्य समाज के कमजोर वर्गों को सशक्त बनाना है। उन्होंने कहा कि यदि महिलाओं को सही प्रशिक्षण और संसाधन मिल जाएं तो वे अपने परिवार और समाज दोनों के लिए मिसाल बन सकती हैं। संस्था लगातार महिलाओं को हुनरमंद बनाकर उन्हें रोजगार के अवसरों से जोड़ने का प्रयास कर रही है।उन्होंने बताया कि संस्था की ओर से महिलाओं को सिलाई प्रशिक्षण (टेलरिंग ट्रेनिंग) भी दिया जा रहा है, ताकि वे मशीन का सही उपयोग कर बेहतर काम कर सकें और भविष्य में स्वरोजगार के माध्यम से आय अर्जित कर सकें। इस अवसर पर संस्था की उपाध्यक्ष अल्पना भट्टाचार्य भी मौजूद रहीं। उन्होंने कहा कि इस तरह के सामाजिक प्रयास ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने का अवसर देते हैं और समाज में सकारात्मक बदलाव लाते हैं।
सिलाई मशीन प्राप्त करने वाली महिलाओं ने संस्था के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इससे उन्हें रोजगार का नया अवसर मिलेगा और वे घर बैठे सिलाई का काम कर अपने परिवार की आर्थिक स्थिति सुधार सकेंगी। कार्यक्रम में स्थानीय ग्रामीणों की भी अच्छी भागीदारी रही। संस्था के सदस्यों ने बताया कि भविष्य में भी शिक्षा, स्वास्थ्य और महिला सशक्तिकरण से जुड़े कई सामाजिक कार्यक्रम चलाए जाएंगे, ताकि अधिक से अधिक जरूरतमंद लोगों को इसका लाभ मिल सके।