धनबाद : नगर निकाय चुनाव के तहत सभी प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाने के बाद चुनावी गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसी बीच चुनाव को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से धनबाद पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत कर दिया है। वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) प्रभात कुमार ने सभी प्रत्याशियों और आम नागरिकों के लिए विशेष सुरक्षा संदेश जारी किया है।
एसएसपी प्रभात कुमार ने कहा कि चुनाव लोकतंत्र का महापर्व है और इसमें कानून-व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने प्रत्याशियों से आचार संहिता का पालन करने, भड़काऊ भाषण, अफवाह और साम्प्रदायिक टिप्पणी से बचने की अपील की है। साथ ही बिना अनुमति जुलूस, सभा या रोड शो निकालने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है।
चुनाव के दौरान सोशल मीडिया पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। फेसबुक, व्हाट्सऐप, इंस्टाग्राम और एक्स जैसे प्लेटफॉर्म पर 24 घंटे निगरानी टीम तैनात की गई है। अफवाह फैलाने, फर्जी वीडियो या आपत्तिजनक पोस्ट करने वालों के खिलाफ आईटी एक्ट समेत अन्य धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। ग्रुप एडमिन की जिम्मेदारी भी तय की गई है और नियमों के उल्लंघन पर उनके खिलाफ भी कानूनी कदम उठाए जा सकते हैं।
एसएसपी ने आम लोगों से अपील की है कि वे किसी भी अपुष्ट खबर को साझा न करें और संदिग्ध संदेश या पोस्ट की सूचना तुरंत पुलिस को दें। इसके लिए कंट्रोल रूम नंबर 8210840901 जारी किया गया है। शिकायत मिलने पर तत्काल कार्रवाई का भरोसा दिया गया है। पुलिस प्रशासन ने संवेदनशील और अतिसंवेदनशील क्षेत्रों की पहचान कर वहां अतिरिक्त बल और दंडाधिकारी की तैनाती की व्यवस्था की है। प्रमुख चौक-चौराहों, बाजारों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में लगातार गश्त बढ़ा दी गई है ताकि किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोका जा सके।
एसएसपी प्रभात कुमार ने प्रत्याशियों और मतदाताओं से निर्भीक होकर मतदान करने और किसी भी तरह के दबाव, धमकी या प्रलोभन की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की है। उन्होंने कहा कि नागरिकों के सहयोग से ही शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव संभव है और पुलिस पूरे चुनाव के दौरान पूरी मुस्तैदी के साथ सुरक्षा व्यवस्था बनाए
