जमशेदपुर : बागबेड़ा स्थित माई दरबार के तत्वावधान में श्री कृष्ण जन्मभूमि मथुरा मंदिर निर्माण के समर्थन में आस्था और समर्पण का एक विशेष अभियान शुरू किया गया है। इसी अभियान के तहत युवा श्रद्धालु शिवम् पटेल ने बागबेड़ा से मथुरा तक करीब 1700 किलोमीटर की पदयात्रा का संकल्प लेकर अपनी यात्रा प्रारंभ कर दी है।
Advertisements
Advertisements
Advertisements
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.31.10
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.30.01
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.30.01 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.30.27
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.30.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.37.36
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.37.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.36.37
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.35.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.35.49
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.34.54
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.42.13
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.44.51
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.44.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.43.47
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.43.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.42.36
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.42.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.51.46
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.51.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.51.16
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.51.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.50.47
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.50.26
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.52.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.52.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.58.33
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.00.52
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.00.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.59.50 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.59.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.59.09
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.58.45
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.05.22
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.07.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.06.58
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.06.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.06.06 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.06.06
बताया जा रहा है कि इस पदयात्रा का उद्देश्य श्री कृष्ण जन्मभूमि मथुरा मंदिर निर्माण के लिए प्रतीकात्मक रूप से ईंट भेंट करना है। श्रद्धा और भक्ति से ओतप्रोत यह यात्रा लगभग दो महीनों में पूरी होने की संभावना है। यात्रा के दौरान शिवम् पटेल पैदल चलते हुए विभिन्न स्थानों पर लोगों को इस धार्मिक आस्था से जुड़े अभियान के प्रति जागरूक करने और उनसे जुड़ने का आह्वान भी करेंगे।
पदयात्रा के शुभारंभ के मौके पर बागबेड़ा माई दरबार के सदस्यों ने शिवम् पटेल का माला पहनाकर, अंगवस्त्र भेंट कर और नगद सहयोग देकर उत्साहवर्धन किया। इस दौरान भाजपा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष नितीश कुशवाहा, बागबेड़ा माई दरबार के सदस्य संदीप सिंह और घाघीडीह मंडल अध्यक्ष आनंद कुमार ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए यात्रा की सफलता की कामना की।
इसके अलावा सुनील गुप्ता समेत कई स्थानीय श्रद्धालुओं ने भी शिवम् पटेल को आशीर्वाद देते हुए उनकी यात्रा के सफल और मंगलमय समापन की कामना की। आयोजकों ने बताया कि यात्रा के दौरान विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं के सहयोग से रुकने और विश्राम की व्यवस्था भी की गई है, ताकि यह पदयात्रा सुचारू रूप से पूरी हो सके।
इस मौके पर संतोष ठाकुर, गौरव सिंह, सनी सिंह, बिपिन तिवारी, सचिन, मास्टर जी, पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता, समाजसेवी मुदिता सिंह, सीमा पांडे, अमन ठाकुर, विकास तिवारी, वेद प्रकाश सहित माई दरबार सेवा संघ के कई सदस्य और मातृशक्ति बड़ी संख्या में उपस्थित रही।