जमशेदपुर : टी 20 वर्ल्ड कप फाइनल में India national cricket team ने New Zealand national cricket team को 96 रनों से हराकर ऐतिहासिक जीत दर्ज की। इस उपलब्धि पर भाजपा सुंदरनगर के पूर्व मंडल अध्यक्ष अनमोल वर्मा “पप्पु” ने टीम इंडिया को बधाई दी. उन्होंने कहा कि फाइनल मुकाबले में भारतीय खिलाड़ियों ने आक्रामकता, आत्मविश्वास और शानदार खेल का प्रदर्शन कर विश्व क्रिकेट में भारत की ताकत साबित की है। बल्लेबाजी, गेंदबाजी और फील्डिंग तीनों क्षेत्रों में टीम का प्रदर्शन सराहनीय रहा।
अनमोल वर्मा ने कहा कि यह जीत देश के लिए गर्व का क्षण है और आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बनेगी। उन्होंने सभी खिलाड़ियों, कोचिंग स्टाफ और देशभर के क्रिकेट प्रेमियों को इस ऐतिहासिक विजय की शुभकामनाएं दीं।
