मुरी : पंकज कुमार की 10 वीं पुण्यतिथि पर बांसारूली शिव मंदिर मैदान में पंकज कुमार क्रिकेट टूर्नामेंट खेल में मेजवान टीम बांसारूली क्रिकेट टीम ने पांच विकेट से युनाइटेड क्लब तुलिन को हरा कर शानदार जीत दर्ज की। फाइनल खेल बांसारूली क्रिकेट टीम और युनाइटेड क्लब तुलिन के बीच दस दस ओवर की खेल हुआ। तुलिन की टीम ने नो विकेट खोकर दस ओवर में 115 रन का लक्ष्य रखा। बांसारूली क्रिकेट टीम ने नो ओवर पांच वाल पर 117 रन बनाकर कर पांच विकेट से मैच जीत लिया।
जिला परिषद वीणा देवी ने विजेता टीम बांसारूली के कप्तान प्रमोद कुमार को तैईस हजार नगद चेक और कप दिया। वही रनर टीम तुलिन को अठारह हजार का चेक और कप मुखिया लालु राम उरांव ने दिया। मैन ऑफ द मैच और मैन ऑफ द टुरनामेंट बांसारूली के अशोक कुमार महतो को दिया गया। अशोक महतो ने इस खेल में पांच वाल पर पांच छक्के लगाकर लोगो का दिल जीत लिया।तीन दिन से चली आ रही खेल में कमेंटेटर का दायित्व दिनेश साहु और नागेश्वर कुमार ने बखूबी रुप से किया। अम्पायर का काम सन्नी और दीपक ने किया। खेल का सक्रिय संचालन कमलेश साहु, अरूण साहु, प्रमोद साहु, अरविंद भगवान्, राजाराम, विकास, दीपक, आनन्द, दिलेशवर सुशील, शशिकांत , शेखर अंकित, सुजित, राहट बिल्टु एवं समस्त बांसारूली ग्राम वासी ने मिलकर किया।
रिपोर्ट: रिंकी कुमारी
