जमशेदपुर : सामाजिक सरोकार की दिशा में एक सराहनीय पहल करते हुए छत्तीसगढ़ी एकता साहू परिवार द्वारा सोनारी स्थित भूतनाथ मंदिर के समीप नवरात्रि जंवारा विसर्जन के अवसर पर सेवा शिविर का आयोजन किया गया। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी लगाए गए इस शिविर में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं को जल, शरबत, चना एवं बतासा का वितरण किया गया।

शिविर के माध्यम से संस्था के सदस्यों ने श्रद्धालुओं की सेवा कर सामाजिक एकता और सहयोग का संदेश दिया। कार्यक्रम में शीलू साहू, आकाश साहू, भूषण प्रसाद, ललित साहू, नंदनी चौधरी, गजेंद्र साहू, दयाल साहू, संतोष साहू, गौरव साहू, अंजलि साहू सहित अन्य सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही।
संस्था के पदाधिकारियों ने बताया कि इस तरह के सेवा कार्य आगे भी निरंतर जारी रहेंगे, ताकि समाज में सेवा और सहयोग की भावना को और मजबूती मिल सके।
