जमशेदपुर : हिन्दू नववर्ष की पूर्व संध्या पर शहर में आस्था, उत्साह और सांस्कृतिक गौरव का अद्भुत संगम देखने को मिला, जब भालूबासा स्थित हनुमान मंदिर से आमबागान (नेताजी सुभाष मैदान) तक भव्य हिन्दू नववर्ष शोभा यात्रा निकाली गई। हिन्दू जागरण मंच के तत्वावधान में आयोजित इस विराट यात्रा में हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लेकर एकता और सनातन संस्कृति के प्रति अपनी गहरी आस्था का परिचय दिया।

भक्ति और जोश से गूंजा पूरा शहर……

शोभा यात्रा की शुरुआत विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना कर की गई। इसके बाद भगवा ध्वज, पारंपरिक वेशभूषा, धार्मिक झांकियों और सांस्कृतिक प्रतीकों के साथ यात्रा आगे बढ़ी। पूरे मार्ग में “जय श्री राम” और “हर हर महादेव” के जयघोष से वातावरण भक्तिमय हो गया। युवाओं का उत्साह विशेष रूप से देखने लायक था, जो अनुशासन के साथ यात्रा में शामिल रहे।
एकता और सांस्कृतिक चेतना का प्रतीक है शोभा यात्रा : बलबीर मंडल

यात्रा की अगुवाई हिन्दू जागरण मंच के जिलाध्यक्ष बलबीर मंडल ने की। उन्होंने कहा कि शोभा यात्रा न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक है, बल्कि यह समाज की एकता, संगठन और सांस्कृतिक चेतना का जीवंत उदाहरण भी है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे अपनी परंपराओं को आगे बढ़ाने में सक्रिय भूमिका निभाएं।
सामाजिक सहभागिता और भव्य स्वागत की झलक…..
यात्रा के दौरान विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं द्वारा पुष्पवर्षा, जलपान और स्वागत की व्यवस्था की गई। इससे आयोजन में सामाजिक समरसता और भाईचारे की भावना स्पष्ट रूप से दिखाई दी। सहयोगी संगठन सनातन उत्सव समिति के चिंटू सिंह भी अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ यात्रा में शामिल हुए।
शिव तांडव नृत्य और भक्ति संगीत बने आकर्षण का केंद्र….
कार्यक्रम के दौरान शिव तांडव नृत्य ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। कलाकारों की प्रस्तुति ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। वहीं डीजे की भक्तिमय धुनों पर झूमते श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। पूरा शहर भगवा रंग में रंगा नजर आया।
आमबागान में उमड़ा जनसैलाब, दिखी एकता की शक्ति……
जैसे ही शोभा यात्रा आमबागान (नेताजी सुभाष मैदान) पहुंची, वहां हजारों की भीड़ एक विशाल जनसमूह में बदल गई। उपस्थित लोगों ने एक स्वर में सनातन संस्कृति की एकता और शक्ति का प्रदर्शन किया। यह दृश्य बेहद प्रेरणादायक और ऐतिहासिक रहा।
महिला शक्ति की भी रही मजबूत भागीदारी…..
इस आयोजन में महिला शक्ति की भागीदारी भी प्रभावशाली रही। कुसुम पूर्ति, नमिता उपाध्याय, रेणु कालिंदी, जया शर्मा, मीरा सिंह, ममता सिंह सहित हजारों महिलाओं ने शोभा यात्रा में शामिल होकर इसे और भव्य बनाया।
सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने निभाई अहम भूमिका……
इस भव्य आयोजन को सफल बनाने में विजय खान, शिवशंकर सिंह, चंद्रशेखर मिश्रा, गुंजन यादव, भूपेंद्र सिंह, अनिल सिंह, चिंटू सिंह, अप्पू तिवारी, संतोष ठाकुर, कुमार अभिषेक, सोनू सिंह, वीर सिंह, सागर राय, पप्पू उपाध्याय, अमित अग्रवाल, प्रकाश दुबे, सतीश मुखी, अमीश अग्रवाल, नवीन राय, छक्कन चौधरी, पवन सिंह, मुन्ना चौबे, कौशिक सवाई, दुर्गा यादव, पप्पू मिश्रा, ऋतिक चौबे, कुश कुमार, पंकज तिवारी, ललित राव, कुलदीप सिंह सहित बड़ी संख्या में लोगों का योगदान रहा।
