जमशेदपुर : शहर में एक बार फिर इंसानियत की मिसाल देखने को मिली, जब चर्चित समाजसेवी रवि जायसवाल ने जरूरतमंद परिवार की मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाया। उन्होंने आर्थिक रूप से कमजोर एक परिवार को खाद्य सामग्री उपलब्ध कराकर उनके जीवन में राहत की किरण जगाई. बताया जाता है कि परिवार पिछले कुछ समय से आर्थिक तंगी से गुजर रहा था, जिसके कारण उनके सामने दो वक्त की रोटी का संकट खड़ा हो गया था। इस बात की जानकारी मिलते ही रवि जायसवाल की टीम ने परिवार को चावल, दाल, तेल समेत आवश्यक खाद्य सामग्री प्रदान की।

इस दौरान रवि जायसवाल की टीम ने कहा कि समाज के सक्षम लोगों को आगे आकर जरूरतमंदों की मदद करनी चाहिए ताकी छोटी-छोटी मदद भी किसी के जीवन में बड़ा बदलाव ला सकती है. स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्य समाज में सकारात्मक संदेश देते हैं और दूसरों को भी प्रेरित करते हैं।
रवि जायसवाल टीम का यह कदम न केवल मानवीय संवेदनाओं को दर्शाता है, बल्कि समाज के प्रति उनकी जिम्मेदारी और सेवा भावना को भी उजागर करता है।
