जमशेदपुर : लोक आस्था के महापर्व चैती छठ के पावन अवसर पर सामाजिक संस्था यात्रा (एक नई जीवन की शुरुआत) द्वारा सराहनीय पहल की गई। संस्था की अध्यक्ष श्रीमती रीना सिंह के नेतृत्व में यात्रा परिवार के सदस्यों ने जरूरतमंद लोगों के बीच सूप, फल एवं साड़ी का वितरण किया। इस दौरान करीब 150 लोगों को सहायता सामग्री प्रदान की गई।

कार्यक्रम में समाज के कई गणमान्य एवं सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही। विशेष रूप से प्रखर समाजसेवी शिव शंकर सिंह, चंद्रगुप्त सिंह, संजीव आचार्य, चांदमनी कुंकल, बीरेंद्र सिंह, सुमित श्रीवास्तव, अनिशा सिन्हा और चिंटू सिंह सहित अन्य लोगों ने भाग लेकर आयोजन की सराहना की।
कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्था की कई महिला सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इनमें श्रीमती चंदा सिंह, रेखा सिंह, रिंकी अग्रहरी, रेनू देवी, सीमा देवी, मीरा झा, समरजीत सिंह और प्रदीप मिश्रा समेत अन्य सदस्यों का विशेष योगदान रहा।
संस्था की ओर से कहा गया कि भविष्य में भी ऐसे सामाजिक और जनसेवा के कार्य लगातार जारी रहेंगे, ताकि जरूरतमंद लोगों तक मदद पहुंचाई जा सके और समाज में सहयोग व संवेदना की भावना को मजबूत किया जा सके।
