जमशेदपुर : अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर झारखंड तेलुगु सेना (टीडब्ल्यूए) द्वारा साकची स्थित पाल कम्फर्ट होटल में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में संस्था की ओर से ऐसी महिलाओं और उनके बच्चों को सम्मानित किया गया जिनका जीवन चुनौतियों से भरा है और जिन्हें अपने बच्चों की विशेष देखभाल करनी पड़ती है।
कार्यक्रम के दौरान महिलाओं और बच्चों के लिए मनोरंजन एवं खेलकूद की भी व्यवस्था की गई, जिससे सभी ने खुशी के साथ इस अवसर का आनंद लिया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य इन महिलाओं और बच्चों के साथ कुछ पल बिताना, उनका उत्साह बढ़ाना और समाज को यह संदेश देना था कि महिलाओं की भूमिका घर से लेकर राष्ट्र निर्माण तक अत्यंत महत्वपूर्ण है और वे हमेशा सम्मान की पात्र हैं।
कार्यक्रम के अंत में संस्था के सदस्यों द्वारा पुरस्कार वितरण किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्था के अध्यक्ष धर्म राव, उपाध्यक्ष डॉ. जयराम दास, बी. सुधाकर, एस. साई प्रसाद, कविता, महासचिव पी. सीताराम राजू, मल्लेश्वर राव, कोषाध्यक्ष बी. हरीश, गोपाल कृष्ण सहित सभी कार्यकारिणी सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
