जमशेदपुर : जमशेदपुर के टेल्को थाना के नवनियुक्त थाना प्रभारी सुरेश प्रसाद का रविवार को क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा अंग वस्त्र और पुष्पगुच्छ भेंट कर भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान सभी ने उनसे शिष्टाचार मुलाकात कर उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।
स्वागत कार्यक्रम में मुख्य रूप से सामाजिक कार्यकर्ता करनदीप सिंह, जनता दल (यूनाइटेड) महिला मोर्चा की सुमन गुप्ता, जिला मंत्री मुन्ना देवी, लकी सिंह एवं विजय झा उपस्थित रहे। प्रतिनिधिमंडल ने नए थाना प्रभारी को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका अभिनंदन किया तथा क्षेत्र की कानून-व्यवस्था और स्थानीय समस्याओं को लेकर चर्चा भी की।
इस अवसर पर थाना प्रभारी सुरेश प्रसाद ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखना और आम जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान करना उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि बेहतर पुलिसिंग और जनसहयोग के माध्यम से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाया जाएगा।
