जमशेदपुर : ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक स्टूडेंट्स आर्गेनाइजेशन जमशेदपुर नगर इकाई द्वारा उलगुलान के महानायक शहीद बिरसा मुंडा का 125 वीं शहादत वार्षिकी भुइयाडीह गोलचक्कर में मर्यादापूर्वक मनाया गया। सर्वप्रथम बिरसा मुंडा की मूर्ति पर माल्यार्पण प्रदेश कोषाध्यक्ष युधिष्ठिर कुमार द्वारा किया गया।
उन्होंने कहा कि एआईडीएसओ झारखंड राज्य कमिटी की और से पूरे राज्य में 3-9 जून बिरसा मुंडा शहादत वार्षिक को आम छात्र नौजवान बीच उनके जीवन संघर्ष को ले जा रहे हैं, आज केवल झारखंड ही नही बल्कि देश के विभिन्न क्षेत्रों में बिरसा मुंडा को याद कर उनके विचारों को लोगो तक पहुंचाया जा रहा है. राज्य का दुर्भाग्य है कि जिस उद्देश की पूर्ति के लिए बिरसा मुंडा ने शहादत दी थी. वो उद्देश्य आज भी पूरा नहीं हुआ है. नई शिक्षा नीति के तहत शिक्षा का निजीकरण व्यापरीकरण बढ़ रहा है राज्य में महाविद्यालय से इंटर की पढ़ाई को समाप्त कर दिया गया है आम गरीब छात्रों को शिक्षा से वंचित करने की साजिश चल रही है. झारखंड में कालेजों स्कूलों में शिक्षक नहीं, सरकारी नौकरियों में रोजगार के मामले में हमेशा सरकारों ने धोखा ही दिया। 
जिस कानून के कारण झारखंड की धरती बची रही आज उसी धरती को पूंजीपतियों के हाथो गिरवी रख दिया गया है. आदिवासियों मूलवासी को सदैव ठग कर, सरकारें उनके जमीन जंगल को जबरन कब्जा का कोशिश कर रही. हमारा झारखंड बड़ा हुआ, बढ़ा नहीं, विकसित नहीं हुआ. बिरसा का सपना आज भी अधूरा है जिसे मिलकर सभी को पूरा करने का दायित्व लेना होगा अन्यथा झारखंड खनिज संसाधनों का नही बल्कि धूल,राख व अवशेष के रूप में बची रह जाएगी।
आज के कार्यक्रम का संचालन नगर अध्यक्ष सबिता सोरेन द्वारा किया गया। मौके पर प्रदेश कोषाध्यक्ष युधिष्ठिर कुमार, प्रदेश सचिव मंडली सोनी सेनगुप्ता, नगर अध्यक्ष सबिता सोरेन, जिला उपाध्यक्ष झरना महतो, नगर सचिव खुदीराम हंसदा, प्रेमचंद टुडू, राजेश गोप, अमित, राहुल, समीर, सोनी, विवेक, राहुल उपस्थित थे।
