जमशेदपुर : गोबिंदपुर थाना इलाके के छोटा गोविंदपुर स्थित एसबीआई शाखा में बुधवार देर रात अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर टाटा मोटर्स की दमकल मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। आशंका जताई जा रही है कि आग शॉर्ट सर्किट से लगी होगी। होली अवकाश के कारण बैंक बंद था। एहतियातन आसपास की दुकानों को खाली कराया गया। फिलहाल नुकसान का आकलन किया जा रहा है।
Advertisements

Advertisements

