जमशेदपुर : चक्रवाती तूफान ‘अर्नव’ के संभावित प्रभाव को देखते हुए आजसू पार्टी के जिला प्रवक्ता अप्पू तिवारी ने मुख्यमंत्री और पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त से सरकारी एवं गैर-सरकारी स्कूलों में छुट्टी घोषित करने की मांग की है। उन्होंने ट्विटर के माध्यम से कहा कि मौसम विभाग के अलर्ट को देखते हुए बच्चों की सुरक्षा के मद्देनजर एहतियाती कदम उठाना जरूरी है। खराब मौसम में बच्चों के स्कूल आने-जाने के दौरान किसी अप्रिय घटना की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने प्रशासन से मौसम की गंभीरता को देखते हुए समय रहते निर्णय लेने की अपील की।
Advertisements

Advertisements

