जमशेदपुर : दुर्गा पूजा महोत्सव को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने पर जिला कांग्रेस कमेटी ने पूर्वी सिंहभूम के वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ. एहतेशाम वकारिब को सम्मानित कर आभार जताया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष सरदार परविंदर सिंह के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने SSP से मुलाकात कर पुलिस प्रशासन की सतर्कता और मुस्तैदी की सराहना की।
सरदार परविंदर सिंह ने कहा कि पुलिस अधिकारियों एवं जवानों की तत्परता और बेहतर नेतृत्व के कारण श्रद्धालुओं ने सुरक्षित माहौल में पूजा-अर्चना की और पर्व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। उन्होंने इस सफल आयोजन के लिए पूरी पुलिस टीम को बधाई दी. प्रतिनिधिमंडल में उपाध्यक्ष आशुतोष सिंह, महामंत्री सुनील प्रसाद एवं कौशल प्रधान, कोषाध्यक्ष गुरदीप सिंह तथा सचिव फिरोज खान और अपूर्व पांडेय शामिल थे।


