जमशेदपुर : लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा की तैयारियों को लेकर 27 अक्टूबर को मानगो की मेयर सुधा गुप्ता ने अपर नगर आयुक्त जितेंद्र यादव के साथ विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण किया। इस दौरान इंटेकवेल छठ घाट (कुंवर बस्ती), चाणक्यपुरी, वास्तु विहार, कृष्णा नगर, श्याम नगर, रामनगर और शंकोसाई छठ घाटों की स्थिति का जायजा लिया गया।
मेयर ने संबंधित अधिकारियों को छठ महापर्व से पहले सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी करने का निर्देश दिया। उन्होंने घाटों के चबूतरों की मरम्मत, सीढ़ियों के रंग-रोगन, पर्याप्त रोशनी, चेंजिंग रूम, शौचालय और साफ-सफाई पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि व्रतियों और श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा एवं स्वच्छता का पूरा ध्यान रखा जाए, ताकि छठ पूजा के दौरान किसी को परेशानी न हो।


