जमशेदपुर : भाजपा नेता धीरज पासवान ने जमशेदपुर बंद को शांतिपूर्ण एवं सफल बनाने में सहयोग देने वाले शहरवासियों के प्रति आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि बंद को सफल बनाने में शहर के नागरिकों, सामाजिक संगठनों, विभिन्न विद्यालयों, व्यापारिक प्रतिष्ठानों, व्यवसायियों, युवाओं, महिलाओं, मीडिया प्रतिनिधियों, जनप्रतिनिधियों तथा प्रशासन का सराहनीय सहयोग प्राप्त हुआ।

धीरज पासवान ने कहा कि सभी वर्गों के सहयोग, अनुशासन और सकारात्मक भागीदारी के कारण बंद पूरी तरह शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। उन्होंने कहा कि शहरवासियों ने एकजुटता और सामाजिक जिम्मेदारी का परिचय देते हुए बंद को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. उन्होंने सभी सहयोगी संगठनों, संस्थाओं एवं नागरिकों के प्रति हृदय से धन्यवाद एवं आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनता का यह सहयोग समाजहित एवं जनहित के मुद्दों पर उनकी जागरूकता और एकता का प्रतीक है।

