जमशेदपुर : जुगसलाई इलाके में पुलिस ने संगठित अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए चर्चित गैंगस्टर मनीष सिंह के चचेरे भाई रौशन और उसके साथी दीपक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपियों की निशानदेही पर एक अवैध हथियार और कई जिंदा गोलियां बरामद की गई हैं। इससे पहले पुलिस ने गैंग के करीबी जीशान को भी अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया था। लगातार हो रही इन गिरफ्तारियों को पुलिस गैंग के नेटवर्क को तोड़ने की दिशा में अहम कदम मान रही है। फिलहाल दोनों आरोपियों से जुगसलाई थाना में कड़ी पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि पूछताछ के आधार पर गैंग के अन्य सदस्यों और उनके आपराधिक नेटवर्क को लेकर और खुलासे हो सकते हैं।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
