जमशेदपुर : विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर ब्रह्मानंद नारायणा हॉस्पिटल , तमोलिया, पारडीह चौक द्वारा कैंसर की रोकथाम, समय पर पहचान और उचित उपचार के प्रति समुदाय को जागरूक करने हेतु एक व्यापक कैंसर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में सहियाओं (समुदाय स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं) एवं स्थानीय जनता की सक्रिय भागीदारी रही, जो सामुदायिक स्वास्थ्य के प्रति हॉस्पिटल की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। सीनियर कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉक्टर अमित कुमार एवं सीनियर कैंसर सर्जन डॉ आशीष कुमार के द्वारा इंटरएक्टिव सत्रों के माध्यम से कैंसर के सामान्य जोखिम कारकों, प्रारंभिक लक्षणों, नियमित जांच के महत्व तथा उपलब्ध उपचार विकल्पों की जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में उपस्थित फैसिलिटी डायरेक्टर धर्मा राव जी ने स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, तंबाकू सेवन से बचाव, संतुलित पोषण तथा प्रारंभिक निदान से जीवित रहने की संभावनाएं बढ़ने जैसे विषयों पर विशेष जोर दिया गया। सहियाओं को जमीनी स्तर पर लक्षणों की पहचान कर समुदाय के लोगों को उचित चिकित्सा सेवाओं तक पहुंचाने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम का समापन प्रश्नोत्तर सत्र के साथ हुआ, जिसमें प्रतिभागियों ने अपने प्रश्न पूछे और विशेषज्ञों से मार्गदर्शन प्राप्त किया। समुदाय में निरंतर जागरूकता बनाए रखने के लिए शैक्षणिक सामग्री भी वितरित की गई।
ब्रह्मानंद नारायणा हॉस्पिटल निवारक स्वास्थ्य शिक्षा और सुलभ चिकित्सा सेवाओं के माध्यम से जनस्वास्थ्य को सुदृढ़ करने के लिए प्रतिबद्ध है और समुदाय के सहयोग से जागरूकता फैलाकर जीवन बचाने के प्रयास निरंतर करता रहेगा।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
