जमशेदपुर : झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमिटी एवं पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष परविंदर सिंह के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस कमिटी के जिला उपाध्यक्ष अंसार खान के नेतृत्व में वोट चोर गद्दी छोड कार्यक्रम के तहत हस्ताक्षर अभियान डोर टू डोर जवाहर नगर आजाद नगर गुलाब बाग, बागान शाही, डिमना बस्ती झारखंड कॉलोनी, आजाद नगर रोड नंबर 2 मार्केट, पुरुलिया रोड मार्केट इन क्षेत्रों में जनता के बीच अभियान चलाया गया।

अंसार खान ने आम जनता को जागरुक करते हुए कहा हमारे वोट का अस्तित्व खतरे में पड़ गया है। मतदाता सूची में एक-एक व्यक्ति का नाम कई जगहों पर दर्ज है। पिता का नाम पता तक सूची में दर्ज नहीं है। आज के हस्ताक्षर अभियान में अंसार खान का सहयोग जिला महिला कांग्रेस कमेटी की जिला महासचिव रश्मि निगार और समाजसेवी जुबेर मलिक ने सहयोग किया।
