जमशेदपुर : परमाणु ऊर्जा शिक्षा सोसायटी मुंबई का 54 वां स्थापना दिवस पर परमाणु ऊर्जा केंद्रीय विद्यालय जादूगोड़ा में कई कार्यक्रम आयोजित किए गए जिसका पूर्व छात्र छात्राओं ने आनंद उठाया। कार्यक्रम की शुरुआत परमाणु ऊर्जा केंद्रीय विद्यालय जादूगोड़ा के छात्र रहे सह वर्तमान में यूसिल के इलेक्ट्रिकल सुप्रिटेंडेंट रोबिन कुमार, काशी नाथ चौधरी, विनोद अग्रवाल, उमा शंकर व विद्यालय के प्राचार्य श्री मोहरीर ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इस मौके पर सफलता के शीर्ष पर पहुंचे स्कूल के पूर्व छात्रों व वर्तमान पर यूसिल में बड़े पदों पर पहुंचे इलेक्ट्रिकल सुप्रिटेंडेंट रोविन कुमार, यूसिल सी एम डी के आप्त सचिव काशी नाथ चौधरी, पूर्व प्रयोगशाला सहायक विनोद अग्रवाल ने अपनी सफलता का मंत्र से बच्चों को किया मोटिवेट तथा कहा कि बच्चे असफलता से नहीं डरे।कई बार असफलता के बाद जीत सुनिश्चित है।

इस दौरान स्कूल के ही शिक्षक राष्ट्रपति पुरस्कार और राष्ट्रीय- अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त लेखक कवि गायक शिक्षक डॉ दीपक क्रांति ने फिल्म एक्टर नाना पाटेकर , प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, शक्ति कपूर, सन्नी देओल , मिथुन चक्रवर्ती, प्रेम चोपड़ा ,कैलाश खेर , उदित नारायण, बाला सुब्रमयण्य, अभिजीत आदि समेत 20 से ज्यादा सितारों की गायन और एक्टिंग की मिमिक्री कर बच्चों को गुदगुदाया व उनके मूड को तरोताजा कर दिया,साथ ही वायरल धूम पर खुद से लिखित हास्य नाटक धूम समाज का सच बच्चों को निर्देशित कर करवाया व स्कूली बच्चों की जोरदार तालियां और प्रशंसा बटोरी।अंत में धन्यवाद ज्ञापन वरिष्ठ शिक्षक सुकांता साधुखान ने किया।
