जमशेदपुर : जनता दल यूनाइटेड पूर्वी सिंहभूम जिला अध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव एवं जिला प्रवक्ता आकाश शाह ने संयुक्त प्रेस वक्तव्य जारी कर बिहार सरकार के नए कैबिनेट विस्तार का स्वागत करते हुए सभी नव नियुक्त मंत्रियों एवं उपमुख्यमंत्रियों को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने वरिष्ठ नेताओं श्रवण कुमार, अशोक चौधरी, जमा खान, मदन सहनी सहित अन्य सभी मंत्रियों को बधाई देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में नई टीम बिहार के विकास को नई दिशा एवं गति देने का कार्य करेगी।
Advertisements
Advertisements
Advertisements
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.31.10
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.30.01
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.30.01 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.30.27
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.30.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.37.36
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.37.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.36.37
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.35.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.35.49
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.34.54
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.42.13
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.44.51
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.44.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.43.47
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.43.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.42.36
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.42.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.51.46
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.51.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.51.16
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.51.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.50.47
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.50.26
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.52.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.52.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.58.33
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.00.52
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.00.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.59.50 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.59.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.59.09
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.58.45
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.05.22
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.07.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.06.58
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.06.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.06.06 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.06.06
संयुक्त बयान में पहली बार कैबिनेट मंत्री बने युवा नेता निशांत कुमार को भी शुभकामनाएं देते हुए कहा गया कि उनके सरकार में आने से युवाओं को नई उम्मीद और ऊर्जा मिलेगी। उन्होंने कहा कि निशांत कुमार एक ऊर्जावान एवं दूरदर्शी युवा नेता हैं, जो बिहार के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। दोनों नेताओं ने नव नियुक्त उपमुख्यमंत्रियों विजय कुमार चौधरी एवं विजेंद्र प्रसाद यादव को भी बधाई देते हुए कहा कि एनडीए की डबल इंजन सरकार बिहार को विकास के नए आयाम तक पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।
उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार ने सुशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क एवं आधारभूत संरचना के क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं। नई कैबिनेट टीम एनडीए के सभी घटक दलों के साथ मिलकर ऐसा कार्य करेगी जिससे सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे तथा बिहार देश के अग्रणी राज्यों में अपनी मजबूत पहचान स्थापित करे।